जालंधर : शहरवासियों के लिए एक निराशाजनक खबर सामने आई है। रेलवे बोर्ड ने वंदे भारत एक्सप्रेस (26405/26406) के रूट में बड़ा बदलाव कर दिया है। अब यह ट्रेन अमृतसर से श्री माता वैष्णो देवी कटरा के बीच चलने के दौरान जालंधर सिटी स्टेशन से नहीं गुजरेगी।नए रूट के मुताबिक, ट्रेन अब बटाला, गुरदासपुर, पठानकोट और जम्मू के रास्ते चलेगी।
गौरतलब है कि 10 अगस्त 2025 को इस ट्रेन को जालंधर के लिए एक बड़ी सौगात के तौर पर शुरू किया गया था, लेकिन ट्रायल के बाद इसे यहां से हटा दिया गया। इस फैसले से शहर के लोगों में नाराजगी देखी जा रही है।अब जालंधर के यात्रियों को वंदे भारत ट्रेन पकड़ने के लिए जालंधर कैंट या फगवाड़ा जाना पड़ेगा। हालांकि, दिल्ली-अमृतसर रूट पर चलने वाली दूसरी वंदे भारत ट्रेन का स्टॉपेज जालंधर कैंट में बना रहेगा।
सूत्रों के मुताबिक, ट्रायल के दौरान इस ट्रेन के कारण अन्य ट्रेनों जैसे शताब्दी एक्सप्रेस और शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस के समय में देरी हो रही थी। व्यस्त ट्रैक पर नई ट्रेन को समायोजित करना मुश्किल हो रहा था, जिसके चलते यह फैसला लिया गया।