ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में आम आदमी पार्टी के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा को गिरफ्तार कर लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ईडी की टीम ने उन्हें चंडीगढ़ के घर से गिरफ्तार किया है।

सुबह से चल रही थी रेड
आपको बता दें कि आज सुबह से ही संजीव अरोड़ा के चंडीगढ़ में सरकारी घर, दिल्ली और गुरुग्राम के ठिकानों में रेड हुई है। चंडीगढ़ के सेक्टर 2 में ED टीम की 15 गाड़ियां एक साथ पहुंची और पूरा घर लिया। इसके बाद बाहर CRPF के जवान तैनात कर दिए गए।

महीने में दूसरी बार की गई रेड
संजीव अरोड़ा पर साल में तीसरी और महीने में दूसरी बार ED ने रेड की है। ED सोर्सेज के मुताबिक 4 ठिकानों पर सर्च ऑपरेशन चल रहा है। इसमें सरकारी घर के साथ हैंपटन स्काई रियलिटी लिमिटेड के ऑफिस पर भी रेड हुई है।