पंजाब के फाजिल्का में 10 मई को बिजली कट लगने जा रहा है। पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (PSPCL) के जलालाबाद शहरी सब-डिवीजन के एसडीओ संदीप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 132 केवी सब-डिवीजन जलालाबाद में जरूरी मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा।
इस कारण 11 केवी फीडरों से जुड़े जलालाबाद के इलाकों में सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। प्रभावित फीडरों में मन्नेवाला, बुर वाला, खैरेके, काहना, शहर, आलमके, बग्घा बाजार, सुखेरा, घुरी, कालू वाला, घांगा, गुम्मानीवाला रोड, बारे वाला, मोहर सिंह वाला और मिड्डा फीडर शामिल हैं।पीएसपीसीएल ने लोगों से अपील की है कि वे पहले से जरूरी इंतजाम कर लें।