View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

जालंधर में अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ती नजर आ रही हैं। पुलिस द्वारा सख्ती के दावों के बीच शहर में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग की वारदात सामने आई है। एसएएस नगर एक्सटेंशन में जानवरों को पानी पिला रही एक डॉक्टर की पत्नी को दो बदमाशों ने निशाना बनाया और तेजधार हथियार से हमला कर उनके गले से सोने की चेन और लॉकेट छीन लिया।

वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी एक्टिवा पर फरार होने लगे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक कार चालक ने महिला की चीख-पुकार सुनकर बहादुरी दिखाई और अपनी कार से आरोपियों की एक्टिवा को टक्कर मार दी।

टक्कर लगने से एक आरोपी सड़क पर गिर गया और उसकी टांग टूट गई। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया, जबकि दूसरा आरोपी लूटी गई चेन और लॉकेट लेकर फरार हो गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। उसकी पहचान राजन कुमार के रूप में हुई है। पुलिस अब उससे पूछताछ कर फरार साथी की तलाश में जुटी हुई है।

पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में दोनों आरोपी एक्टिवा पर इलाके की रेकी करते नजर आ रहे हैं। पुलिस का दावा है कि फरार आरोपी को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सोशल मीडिया पर

|

|

|

CM मान VIDEO केस में नया खुलासा पंजाब के मुख्यमंत्री

|

|

|

पंजाब के चर्चित बहबल कलां गोलीकांड और बेअदबी मामलों की

|

|

|

हिमाचल प्रदेश में पवित्र ग्रंथ बाइबल की कथित बेअदबी का

|

|

|

गुड मॉर्निंग जी।आज है मास्टर तारा सिंह का बर्थडे बातचीत

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क