View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

पंजाब के जालंधर जिले का रहने वाला एक युवक अचानक पाकिस्तान पहुंच गया, जहां उसे पाकिस्तानी रेंजर्स ने हिरासत में ले लिया। युवक की पहचान शाहकोट निवासी शरणदीप सिंह के रूप में हुई है। यह मामला तब सामने आया, जब पाकिस्तानी रेंजर्स ने हथकड़ी लगाए युवक की तस्वीर जारी की। बताया गया कि युवक बीते कई दिनों से घर से लापता था, जिसके बाद उसके पिता ने पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी।

पाकिस्तान में पूछताछ जारी

वही पुलिस सूत्रों के मुताबिक, शरणदीप कुछ दिन पहले ही कपूरथला जेल से जमानत पर बाहर आया था। उस पर झगड़े से जुड़ा मामला दर्ज है। फिलहाल पाकिस्तान में उससे पूछताछ की जा रही है। पिता ने केंद्र सरकार से बेटे को सुरक्षित भारत वापस लाने की मांग की है।

गश्त के दौरान पकड़ा गया युवक

जानकारी के अनुसार, शरणदीप सिंह ने पाकिस्तानी पंजाब के कसूर जिले में भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर ली। पाकिस्तानी रेंजर्स ने उसे कसूर जिले के सीमावर्ती गांव सहजरा इलाके में गश्त के दौरान अपनी सीमा के भीतर पाया और तुरंत हिरासत में ले लिया। शुरुआती पूछताछ के बाद उसे कानूनी कार्रवाई के लिए गंडा सिंह पुलिस स्टेशन के हवाले कर दिया गया है।

सीमा पार करने की वजह की जांच

पाकिस्तानी सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस यह जांच कर रही हैं कि युवक ने सीमा क्यों और कैसे पार की। यह अनजाने में हुई घटना है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है, इस पर जांच जारी है। पाकिस्तानी पुलिस युवक से जासूसी और तस्करी दोनों पहलुओं को ध्यान में रखते हुए पूछताछ कर रही है।

नशे की लत के कारण भटका बेटा

शरणदीप के पिता सतनाम सिंह ने बताया कि उनका बेटा नशे का आदी है और कुछ दिन पहले दोस्तों के साथ घर से चला गया था। परिवार ने पहले रिश्तेदारों और परिचितों में तलाश की, लेकिन जब कोई जानकारी नहीं मिली तो 8 दिसंबर को शाहकोट थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। बाद में पता चला कि जिस युवक के साथ शरणदीप गया था, उसने उसे बॉर्डर के पास छोड़ दिया था। परिवार का कहना है कि घने कोहरे के कारण वह गलती से सीमा पार कर गया होगा।

पुलिसने की पुष्टि

शाहकोट के DSP सुखपाल सिंह ने पुष्टि की है कि शरणदीप सिंह पाकिस्तान पहुंचा है और फिलहाल पाकिस्तानी रेंजर्स के कब्जे में है। उन्होंने बताया कि युवक के खिलाफ पंजाब में भी आपराधिक रिकॉर्ड है और उस पर दो मामले दर्ज हैं। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवक ने सीमा किन हालात में पार की।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

बातचीत के बाद सुलझा उत्तराखंड में निहंगों का विवादउत्तराखंड के

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : उत्तराखंड के नगरासू स्थित गुरुद्वारा साहिब में

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : लुधियाना में पुलिस कमिश्नर ऑफिस के बार

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर किशनपुरा रोड पर स्थित BMS फैशन

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : बहुचर्चित साल 2015 के बेअदबी और बहबल

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : आईपीएल को लेकर इस समय बड़ी खबर

|

|

|

|

|

|

पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम का मिजाज बदल गया है।

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : अमृतसर में पुलिस और गैंगस्टरों के बीच

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क