ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में टीवी टावर के पास पेट्रोल पंप पर गुंडागर्दी देखने को मिली। जहां सिर्फ 30 रुपए को लेकर बाइक सवार पेट्रोल पंप के कर्मी के साथ मारपीट करने लगे और मौके से फरार हो गए। यह घटना पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
पैसे मांगने पर दीं गालियां, मारपीट कर भागे
पेट्रोल पंप कर्मी मनीष ने बताया कि पेट्रोल पंप पर एक बाइक पर आए 3 युवकों ने 30 रुपए का पेट्रोल डलवा लिया। जब उनसे पैसे मांगे तो वह कहते कि हम कल दे देंगे। जब ऐसा करने से मना किया तो वह बहसबाजी करने लगे और गालियां देनी शुरू कर देगी। जिसके बाद उन्होंने डंडों से हमला कर दिया।
मौका पाकर आरोपी फरार
पीड़ित ने आगे बताया कि इस बीच में पेट्रोल पंप के दूसरे कर्मचारी बीच-बचाव के लिए आए तो वह मौका पाकर और बिना पैसे दिए ही फरार हो गए। इस घटना को लेकर पेट्रोल पंप के मालिक को बता दिया गया है और पुलिस को इसकी शिकायत भी देंगे।