View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

|

|

|

रूस के कामचटका में बुधवार 30 जुलाई को एक शक्तिशाली भूकंप आया। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 8.7 मापी गई। भूकंप समुद्र के नीचे आया, जिसके बाद सुनामी का खतरा मंडरा रहा है। अमेरिका और जापान में सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है। खास बात यह है कि इस भूकंप से अभी तक किसी नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है।

सुनामी का अलर्ट 

समाचार एजेंसी रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने कहा है कि लगभग 1 मीटर ऊची लहरें जापान के तटीय इलाकों तक पहुच सकती हैं। जापानी प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा को मौजूदा स्थिति से अवगत करा दिया गया है। सरकार द्वारा एक आपात बैठक भी बुलाई गई है, जिसमें राहत और बचाव कार्यों पर चर्चा की गई है। इस संबंध में देश में तैयारिया भी शुरू कर दी गई हैं। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के अनुसार सुनामी लहरें अगले तीन घंटों में रूस और जापान के तटों तक पहुंच सकती हैं। 


भूकंप के बाद हिलने लगीं इमारतें

भूकंप के बाद सोशल मीडिया पर कई वीडियो सामने आए हैं, एक फुटेज में एक इमारत जोर-जोर से हिलती दिख रही है। वही रूस की सरकारी मीडिया ने जानकारी दी है कि रूस के सुदूर पूर्व में तट के पास भूकंप के बाद कई लोग घायल हो गए हैं. 

USGS ने कहा कि भूकंप 19.3 किमी (12 मील) की गहराई पर आया था। भूकंप अवाचा खाड़ी के तट से लगे रूस के कामचटका प्रायद्वीप में पेट्रोपावलोव्स्क से लगभग 125 किमी (80 मील) पूर्व-दक्षिणपूर्व में केंद्रित था। 

रूस में अब तक कई बार भूकंप आ चुके 

रूस में कई बार भूकंप आ चुके हैं। इस साल 20 जुलाई को कामचटका में भी रिक्टर पैमाने पर 7.4 तीव्रता का एक ज़बरदस्त भूकंप आया था। उसी दिन 6.7 तीव्रता का दूसरा भूकंप भी कामचटका प्रायद्वीप में आया।

 

सुनामी की चेतावनी जारी

अमेरिकी सुनामी चेतावनी केंद्र ने कई इलाकों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की है। उन्होंने कहा है कि अगले तीन घंटों में रूस और जापान के कुछ हिस्सों में खतरनाक सुनामी लहरें आ सकती हैं। फिलीपींस, मार्शल द्वीप समूह, पलाऊ और अन्य द्वीपों तक भी हल्की लहरों के पहुचने का खतरा है। भूकंप के बाद अमेरिका के हवाई राज्य में सुनामी का खतरा बढ़ गया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए हवाई के गवर्नर जोश ग्रीन ने तुरंत इमरजेंसी की घोषणा कर दी। 

सुनामी की चेतावनी के बाद सायरन बजना शुरू

इसके साथ ही अमेरिका के हवाई द्वीप में सुनामी की चेतावनी जारी होने के बाद सायरन बजना शुरू हो गए हैं।जापान के होक्काइडो में सुनामी की चेतावनी जारी किए जाने के बाद लोग एक इमारत की छत पर इकठ्ठा हो गए हैं।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में अप्रैल 2026 में पारित किए

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब के अलग-अलग शहरों में मुख्यमंत्री भगवंत

|

|

|

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा होने से टला अहमदाबाद एयरपोर्ट

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : एकादशी के पावन अवसर पर नेशनल हेल्थ

|

|

|

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क