ख़बरिस्तान नेटवर्क : थाईलैंड और कंबोडिया के बीच युद्ध छिड़ चुका है। थाईलैंड ने कंबोडिया के सैन्य ठिकानों पर हमले करना शुरू कर दिए हैं। इससे पहले दोनों देशों के सैनिकों ने सुबह-सुबह एक-दूसरे पर फायरिंग करनी शुरू कर दी थी। इस फायरिंग में 2 थाई सैनिक जख्मी हो गए जबकि 2 थाई लोगों की मौत हो गई।
कंबोडिया पर हमला करने के लगाए आरोप
❗️🇹🇭⚔️🇰🇭 – Thai and Cambodian soldiers clashed along the Ta Muen Thom border near the Cassia tree line, exchanging artillery fire and prompting local evacuations.
The Royal Thai Army urged the public and media to avoid sharing images of military movements to protect national… pic.twitter.com/GvxHjVLRPc
— 🔥🗞The Informant (@theinformant_x) July 24, 2025
वहीं कंबोडिया के विदेश मंत्रालय ने कहा कि थाई सैनिकों ने पहले उनके सैनिकों पर गोलियां चलाई हैं। जिसका जवाब दिया गया है। वहीं थाईलैंड की सेना ने कहा कि कंबोडिया ने सेना भेजने से पहले एक ड्रोन तैनात किया था। इसके बाद तोप और रॉकेट लॉन्चरों से हमला करना शुरू कर दिया। हमले को देखते हुए थाईलैंड ने बॉर्डर पर F-16 लड़ाकू विमान तैनात किया था।
दोनों देशों ने बुला लिए हैं अपने राजदूत
इससे पहले 23 जुलाई को थाईलैंड ने कंबोडिया में अपने राजदूत को वापस बुला लिया था और कंबोडिया के राजदूत को निकाल दिया था। दोनों देशों के बीच विवाद 16 जुलाई को बढ़ा था, जब थाईलैंड ने कंबोडिया पर लैंडमाइंस बिछाने का आरोप लगाया, जिसमें 4 सैनिक घायल हुए थे।