No trending topics found.

View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

No trending categories found.

No trending topics found.

View All Topics

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाबी संगीत जगत के दिग्गज उस्ताद पूरन शाहकोटी को आज उनके चाहने वालों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी। मास्टर सलीम के पिता और मशहूर गायकों के गुरु रहे उस्ताद पूरन शाहकोटी को उनकी अंतिम इच्छा के अनुसार सुपुर्द-ए-खाक किया गया। उनकी इच्छा थी कि उन्हें श्मशानघाट न ले जाकर दफनाया जाए। इसी के चलते जालंधर के देओल स्थित केपी नगर के प्लॉट नंबर 13 में दोपहर करीब 12 बजे उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

घर से निकला पार्थिव शरीर, आखिरी दर्शन
सुपुर्द-ए-खाक से पहले उस्ताद पूरन शाहकोटी के पार्थिव शरीर को उनके घर से बाहर लाया गया, जहां परिवार, रिश्तेदारों और संगीत जगत से जुड़े लोगों ने उन्हें अंतिम दर्शन किए। इस दौरान माहौल बेहद भावुक हो गया और मौजूद हर शख्स की आंखें नम नजर आईं।

अंतिम विदाई में उमड़ा कलाकारों का सैलाब
उस्ताद पूरण शाहकोटी के अंतिम दर्शन के लिए प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ पंजाबी संगीत और फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े नाम पहुंचे। इस मौके पर एडीसी जसबीर सिंह, डीसीपी नरेश डोगरा, गायक हंसराज हंस, युवराज हंस, गुरलेज अख्तर, फिरोज खान, कंठ कलेर, मुकेश अनायत, सचिन अहूजा, जी-खान, राय जुझार और अफसाना खान सहित कई दिग्गज कलाकार मौजूद रहे।

पिता को याद कर भावुक हुए मास्टर सलीम
इस दौरान मास्टर सलीम मीडिया के सामने अपने पिता को याद कर भावुक हो गए और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। उन्होंने मीडिया से अपील की कि उनके पिता की अंतिम रस्मों और सुपुर्द-ए-खाक की वीडियोग्राफी न की जाए। इसके बाद मीडिया को बाहर ही रुकने का आग्रह किया गया।

शागिर्दों और कलाकारों ने याद किया उस्ताद का योगदान
पंजाबी सिंगर राय जुझार ने उस्ताद पूरण शाहकोटी को याद करते हुए कहा कि वह बेहद सॉफ्ट स्पोकन थे और उनकी सख्ती में भी प्यार छिपा होता था। उन्होंने कहा कि उस्ताद ने इंडस्ट्री को कई बड़े कलाकार दिए हैं और यह नुकसान कभी पूरा नहीं हो सकता।

वहीं गायक जसबीर जस्सी ने कहा कि उन्होंने उस्ताद पूरण शाहकोटी को अपना गुरु माना और हर मुलाकात उनके लिए खास रही। गुरु का जाना बेहद पीड़ादायक होता है और उनके साथ एक पूरा युग खत्म हो गया।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

गुड मॉर्निंग जी।आज है महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर का बर्थडे

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल में एक दर्दनाक

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब के अलग-अलग शहरों में 24 अप्रैल

|

|

|

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : कनाडा के टोरंटो में पुलिस ने पंजाबी

|

|

|

पंजाब के लुधियाना में तीन स्कूलों को बम से उड़ाने

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क