ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर-होशियारपुर रोड पर अचानक निहंग एक गुड़ मिल में पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने वहां पर देखा कि चीनी डालकर मिलावटी गुड़ बनाया जा रहा है। निहंगों ने फूड विभाग से इस मामले पर मिल पर कार्रवाई करने की अपील की है।
गुड़ मिल में रेड करने पहुंचे निहंग
बाबा सुखविंदर सिंह ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ मंडियाला रोड पर स्थित गुड़ मिल पर पहुंचे। यहां पर शक्कर मिलाकर गुड़ में मिलावट करके बेची जा रही है। इस दौरान खराब चीनी की बोरियां और रासायनिक रंग बरामद किया गया। 25 बोरियां चीनी की बारमद की गई।
नकली गुड़ बनाकर लोगों को ठगा जा रहा है
इस दौरान गुड़ मिल में कर्मी से बात की तो उन्होंने बताया कि 4180 में चीनी की बोरी खरीद रहे है और मंडी में गुड़ का भाव 44 रुपए किलों बिक रहा है। हालांकि निहंगों ने कहा कि गुड़ मार्किट में 80 से 90 रुपए किलो बेचा जा रहा है। चीनी का गुड़ बनाकर बेचा जा रहा है और लोगों को ठगा जा रहा है।