Suvendu Adhikari ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर इतिहास रच दिया। वह राज्य में भारतीय जनता पार्टी के पहले मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने बांग्ला भाषा में ईश्वर के नाम की शपथ ली। शपथ ग्रहण के बाद सुवेंदु अधिकारी मंच पर मौजूद Narendra Modi के पास पहुंचे और उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया।
R. N. Ravi ने मुख्यमंत्री के साथ चार अन्य विधायकों को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई। इनमें Dilip Ghosh, Agnimitra Paul, Ashok Kirtania और Nisith Pramanik शामिल हैं।
समारोह में शामिल हुए PM मोदी और कई मुख्यमंत्री
शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah समेत NDA और भाजपा शासित राज्यों के 20 मुख्यमंत्री मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने Rabindranath Tagore की 165वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
प्रधानमंत्री ने Makhanlal Sarkar का पैर छूकर आशीर्वाद लिया
इसके बाद प्रधानमंत्री ने भाजपा के 98 वर्षीय वरिष्ठ कार्यकर्ता Makhanlal Sarkar का मंच पर सम्मान किया। पीएम ने उन्हें शॉल ओढ़ाई और उनके पैर छूकर आशीर्वाद लिया। माखनलाल सरकार ने भी प्रधानमंत्री को गले लगाकर आशीर्वाद दिया।
रोड शो के साथ मंच तक पहुंचे PM मोदी
शपथ ग्रहण समारोह से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने परेड ग्राउंड में रोड शो किया। उनके साथ सुवेंदु अधिकारी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष Samik Bhattacharya भी मौजूद रहे। कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में समर्थक पहुंचे।
बेहद धार्मिक रहा सुवेंदु अधिकारी का बचपन
1970 में पूर्व मेदिनीपुर के कोंतली गांव में जन्मे सुवेंदु अधिकारी बचपन से ही आध्यात्मिक प्रवृत्ति के रहे हैं। वह नियमित रूप से रामकृष्ण मिशन जाया करते थे। परिवार को डर था कि कहीं वह संन्यासी न बन जाएं, क्योंकि वह घर के सिक्के तक मिशन में दान कर आते थे। हालांकि बाद में उन्होंने राजनीति में आने का फैसला किया और अविवाहित रहने का संकल्प लिया।
80 के दशक के अंत में कांथी के प्रभात कुमार कॉलेज से उन्होंने छात्र राजनीति की शुरुआत की और धीरे-धीरे पूर्व मेदिनीपुर में अपनी मजबूत राजनीतिक पहचान बनाई।