ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में अप्रैल 2026 में पारित किए गए ‘गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) कानून’ को लेकर राज्य की सियासत और धार्मिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। इस संवेदनशील मुद्दे पर अब श्री अकाल तख्त साहिब ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ा कदम उठाया है। श्री अकाल तख्त साहिब की तरफ से एक आधिकारिक समन जारी किया गया है।
इस समन के तहत पंजाब विधानसभा में कार्यरत सभी सिख विधायकों और सरकार के सभी सिख कैबिनेट मंत्रियों को आगामी 29 जून 2026 को सुबह 11 बजे श्री अकाल तख्त सचिवालय में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने के लिए निर्देशित किया गया है। सभी की निगाहें अब 29 जून की बैठक पर टिकी हैं, जहां सिख पंथ के सर्वोच्च संस्थान के समक्ष राज्य के चुने हुए जनप्रतिनिधियों को अपनी स्थिति स्पष्ट करनी होगी।