ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब सरकार के मंत्री संजीव अरोड़ा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। क्योंकि अब मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने कार्रवाई करते हुए संजीव अरोड़ा और उनके परिवार की 55.57 करोड़ रुपए की संपत्ति को कुर्क कर दिया गया है।
यह कार्रवाई कथित तौर पर मोबाइल फोन के फर्जी निर्यात से जुड़े करोड़ों रुपए के घोटाले और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में की गई है।
जांच एजेंसी के मुताबिक दुबई की जिन कंपनियों के नाम पर मोबाइल निर्यात के बिल बनाए गए, वे भी कथित रूप से आरोपी पक्ष से जुड़ी हुई थीं। ईडी ने इस मामले के मुख्य आरोपी और कंपनी के तत्कालीन चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर को पहले ही गिरफ्तार किया है और वह फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। एजेंसी ने संकेत दिया है कि मामले में आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।