ख़बरिस्तान नेटवर्क : अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉक्टर अनिल मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया है। वहीं मंदिर निर्माण इंचार्ज गोपाल राव को भी मंदिर की व्यवस्था से बाहर कर दिया गया है।
वीरवार शाम को हुई पहली FIR
इस मामले में वीरवार को शाम ट्रस्ट के सदस्य कृष्ण मोहन की शिकायत पर पहली FIR दर्ज कराई गई थी। इसमें चंपत राय, डॉ. अनिल मिश्रा समेत अन्य बड़े पदाधिकारियों के नाम नहीं हैं। इसके बाद देर रात रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू समेत 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। शुक्रवार को मेडिकल के बाद सभी को कोर्ट में पेश किया।
सीएम योगी के दौरे से दूर रखा गया था
आपतो बता दें कि चंपत राय के पास पूरे मंदिर की जिम्मेदारी थी। राय के बाद ट्रस्टी अनिल और गोपाल राव की मंदिर व्यवस्था में बड़ी भूमिका थी। एक हफ्ते पहले सीएम योगी अयोध्या दौरे पर गए थे। उस वक्त चंपत को उनके दौरे से दूर रखा गया था, तभी से यह सुगबुगाहट थी कि उन्हें हटाया जा सकता है।