View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

राजस्थान के दौसा में दिल्ली – मुंबई एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। राहुवास थाना क्षेत्र में दोपहर करीब 12 बजे एक बेकाबू कंटेनर एलईडी पोल से टकरा गया। टक्कर होते ही कंटेनर में जोरदार धमाका हुआ और आग लग गई, जिसमें ड्राइवर जिंदा जल गया।

घटना का सीसीटीवी सामने आया

इस घटना का सीसीटीवी सामने आया है, जिसमें कंटेनर दिल्ली की ओर से तेज रफ्तार से आता दिखाई दे रहा है और अचानक पोल से टकराकर आग की लपटों में घिर जाता है। एएसपी दिनेश अग्रवाल के अनुसार, कंटेनर उन्नाव (उत्तरप्रदेश) से मुंबई मीट लेकर जा रहा था। डूंगरपुर इंटरचेंज के पास टायर फटने से कंटेनर अनियंत्रित हो गया और सीधे एलईडी पोल से जा टकराया। आशंका है कि अंदर लगे एसी में स्पार्किंग से आग भड़की, जिससे ड्राइवर बाहर नहीं निकल सका।

केबिन से ड्राइवर का कंकाल मिला

मृतक ड्राइवर की पहचान आकाश (26) निवासी उन्नाव के रूप में हुई है। हादसे के बाद दमकल की गाड़िया मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। कंटेनर के केबिन से केवल ड्राइवर का कंकाल रह गया था, जिसे बाहर निकाला गया। घटना स्थल पर बड़ी संख्या में लोग भी जमा हो गए।दौसा एसपी सागर राणा ने बताया कि हादसा पिलर नंबर 209 के पास हुआ। सीसीटीवी में लग रहा है कि या तो ड्राइवर को झपकी आई, या वाहन का बैलेंस बिगड़ा। हादसे के बाद कंटेनर के फ्रीजिंग सिस्टम में गड़बड़ी आई, जिससे आग लगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा होने से टला अहमदाबाद एयरपोर्ट

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : एकादशी के पावन अवसर पर नेशनल हेल्थ

|

|

|

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : बटाला में सुबह-सुबह पुलिस ने एक गैंगस्टर

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में टीवी टावर के पास पेट्रोल

|

|

|

वेनेजुएला में बुधवार शाम (भारतीय समयानुसार गुरुवार सुबह) आए दो

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क