खबरिस्तान नेटवर्क: अमेरिका ने ईरान पर हमला कर दिया है। जहां एक ओर ईरान-इजरायल के बीच में युद्ध छिड़ा हुआ था। अब वहीं अमेरिका ने भी ईरान की परमाणु शक्ति को तबाह करने के लिए हमला कर दिया है। इस अटैक के बाद अब इजराइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू का पहला बयान सामने आया है। नेतन्याहू ने अमेरिका और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को इस हमले के लिए बधाई दी। नेतन्याहू ने कहा ट्रंप इतिहास बदल देंगे।
अमेरिका ने ईरान की 3 परमाणु साइट पर गिराए बम
वहीं अमेरिका ने ईरान की 3 परमाणु साइट पर बम गिराए हैं। साथ ही राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिका के इस हमले में ईरान के तीनों परमाणु साइट नष्ट कर दी गई है। अमेरिका के इस अटैक के बाद इजराइल के राष्ट्रपति बेंजामिननेतन्याहू का बयान सामने आया है। नेतन्याहू ने इस हमले के लिए अमेरिका और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तारीफ भी की है। नेतन्याहू ने कहा कि अमेरिकी सेना की ओर से ईरान पर जो हमला किया गया था वो बहुत सफल हमला था।
— Donald J. Trump (@realDonaldTrump) June 21, 2025
अटैक के बाद नेतन्याहू हुए खुश
नेतन्याहू ने अमेरिका के ईरान पर किए गए इस हमले के लिए ट्रंप को बधाई दी है। नेतन्याहू ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप आपको बधाई हो। अमेरिका की अद्भूत ताकत के साथ ईरान की परमाणु सुविधाओं को निशाना बनाने का आपका साहसिक निर्णय इतिहास बदल देगा।राष्ट्रपति ट्रंप और मैं अक्सर कहते हैं कि शक्ति के जरिए ही शांति स्थापित की जा सकती है पहले ताकत आती है और फिर शांति आती है आज रात डोनाल्ड ट्रंप और अमेरिका ने बहुत ताकत के साथ काम किया है। नेतन्याहू ने आगे कहा कि – ऑपरेशन राइजिंग लाइन में इजराइल ने आश्चर्यजनक चीजें की हैं लेकिन ईरान की परमाणु सुविधाओं के खिलाफ आज रात की कार्रवाई में अमेरिका बेजोड़ रहा है। उसने वो किया है जो पृथ्वी पर कोई और देश नहीं कर सका। इतिहास में दर्ज हो चुका है कि राष्ट्रपति ट्रंप ने दुनिया के सबसे खतरनाक शासन दुनिया के सबसे खतरनाक हथियारों को नकारने का काम किया।
ईरान पर किया US ने अटैक
अमेरिका ने शुक्रवार की देर रात ईरान के 3 परमाणु साइट पर हमला किया है। अमेरिका ने फोर्डो, नतांज और इस्फहान पर बम बरसाए। यह तीनों ही साइट ईरान की न्यूक्लियर पॉवर बनाने के लिए काफी अहम रोल निभा रही थी। इनके जरिए ही ईरान जल्द ही न्यूक्लियर ताकत बनने के सपने देख रहा था लेकिन अब अमेरिका के अटैक के बाद ईरान के न्यूक्लियर प्लान को चोट पहुंची है। डोनाल्ड ट्रंप ने इस अटैक के बाद कहा है कि इस हमले के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि मैं दुनिया को यह बता देना चाहता हूं कि हम ने इस हमले में शानदार सैन्य सफलता हासिल की। ईरान की प्रमुख परमाणु सुविधाएं पूरी तरह नष्ट हो चुकी हैं।