गुड मॉर्निंग जी।
आज है मशहूर गीतकार आरडी बर्मन का बर्थडे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी : महासचिव और ट्रस्टी ने दिया इस्तीफा
अयोध्या में राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉक्टर अनिल मिश्रा ने इस्तीफा दे दिया है। पूरा पढ़ें
जालंधर में पाकिस्तान को जानकारी भेजने वाले 3 आरोपी अरेस्ट
जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी गैंग से जुड़े तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूरा पढ़ें
वायरल वीडियो पर SGPC ने CM मान पर उठाए सवाल
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के मुख्य सचिव कुलवंत सिंह मन्नण ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के कथित ‘मास्क वाली वीडियो’ को लेकर दिए गए। पूरा पढ़ें
जालंधर में दोस्त ही बना दोस्त का दुश्मन, हत्या कर दफनाया
जालंधर कैंट में एक युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गुरप्रीत उर्फ नोनी उर्फ लाली 22 जून को घर से कंटिंग करवाने के लिए निकला था। पूरा पढ़ें
जालंधर में बीच सड़क मारपीट, पुलिस पर उठे सवाल
जालंधर के बाबू जगजीवन चौक (भैया मंडी चौक) पर दिनदहाड़े मारपीट और हंगामे की घटना सामने आई है। आरोप है कि बस्ती गुजां के रहने वाले कुछ युवकों ने एक युवक पर हमला कर दिया। पूरा पढ़ें
पंजाब में स्कूलों और सरकारी दफ्तरों का समय बदला
पंजाब सरकार ने सरकारी दफ्तरों के समय में एक बार फिर बदलाव किया है। सरकार के नए आदेश के अनुसार, 1 जुलाई 2026 से राज्य के सभी सरकारी कार्यालय पहले की तरह सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक खुलेंगे। पूरा पढ़ें
मोदी कैबिनेट में पंजाब को मिल सकता है प्रतिनिधित्व
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित मंत्रिमंडल फेरबदल में पंजाब को बड़ा प्रतिनिधित्व मिलने की चर्चा है। राज्य में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। पूरा पढ़ें
Canada में पंजाबी लेडी जेल गार्ड को हुआ कैदी से प्यार
कनाडा में एक पंजाबी मूल की लेडी जेल गार्ड को कैदी से प्यार हो गया। जिसके बाद उसने कैदी की जेल में मोबाइल इस्तेमाल करने की जानकारी पुलिस अधिकारियों से छिपानी शुरू कर दी। पूरा पढ़ें
पंजाब में ASI ने खुद को मारी गोली, इस बात से था परेशान
पंजाब के तरनतारन में एक ASI ने अपनी सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मारकर अपनी जीवन लीला खत्म कर ली है। पूरा पढ़ें
वेनेजुएला में भूकंप से 235 लोगों की मौत, 39 हजार लापता
वेनेजुएला में आए दो शक्तिशाली भूकंपों ने भारी तबाही मचाई है। अब तक 235 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 4,300 से अधिक लोग घायल हुए हैं। पूरा पढ़ें
आज का पंचांग
27 जून को ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि रहेगी। इस तिथि पर शनि प्रदोष का व्रत रखा जाएगा। वहीं अनुराधा नक्षत्र और साध्य योग का विशेष संयोग बनेगा। इस तिथि पर चंद्रमा का गोचर वृश्चिक राशि में होगा, जिसके स्वामी मंगल देव होते हैं।
आज का राशिफल
मेष राशि- आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। जिस काम को लेकर पिछले कुछ दिनों से परेशान थे, उसमें राहत मिल सकती है। ऑफिस में काम समय पर पूरा करने की कोशिश करें। घर का माहौल अच्छा रहेगा। पैसों के मामले में जल्दबाजी न करें।
वृषभ राशि- मन थोड़ा हल्का रहेगा। परिवार के किसी सदस्य से अच्छी खबर मिल सकती है। नौकरी करने वालों का दिन सामान्य रहेगा। कारोबार में छोटी-सी कमाई भी खुशी दे सकती है। सेहत का ध्यान रखें।
मिथुन राशि- लोगों से खुलकर बात करें। आपकी बात का असर होगा। कोई नया काम शुरू करने का मन बन सकता है। खर्च और बचत में संतुलन बनाकर चलें। शाम तक कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
कर्क राशि- काम थोड़ा ज्यादा रहेगा, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है। एक-एक करके सभी काम पूरे हो जाएंगे। परिवार का साथ मिलेगा। किसी पुराने दोस्त से बात हो सकती है। सेहत सामान्य रहेगी।
सिंह राशि- मेहनत का फायदा मिलने के योग हैं। ऑफिस में आपकी बात सुनी जाएगी। कारोबार करने वालों को नया मौका मिल सकता है। घर में हंसी-खुशी का माहौल रहेगा।
कन्या राशि- जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, लेकिन आप उन्हें अच्छी तरह निभा लेंगे। नौकरी में मेहनत रंग लाएगी। घर में किसी शुभ काम की चर्चा हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें।
तुला राशि- किसी जरूरी काम में सफलता मिल सकती है। अगर कहीं पैसा फंसा हुआ है तो उसके मिलने की उम्मीद है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। बेवजह की बातों में समय खराब न करें।
वृश्चिक राशि- नई उम्मीद के साथ दिन की शुरुआत होगी। किसी पुराने काम का अच्छा नतीजा मिल सकता है। दोस्तों से मुलाकात होगी। मन खुश रहेगा और आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।
धनु राशि- दिन आपके पक्ष में रहेगा। कामकाज में अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। किसी अपने से मदद मिलेगी। खर्च सोच-समझकर करें। शाम का समय परिवार के साथ अच्छा बीतेगा।
मकर राशि- आत्मविश्वास बना रहेगा। लंबे समय से रुका काम आगे बढ़ सकता है। नौकरी और कारोबार दोनों में स्थिति ठीक रहेगी। गुस्से में कोई फैसला लेने से बचें।
कुंभ राशि- किस्मत आपका साथ दे सकती है। नए काम की शुरुआत के लिए दिन अच्छा है। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। पैसों से जुड़ा कोई मामला आपके पक्ष में जा सकता है।
मीन राशि- दिन राहत देने वाला रहेगा। कई दिनों से चली आ रही चिंता कम हो सकती है। परिवार का साथ मिलेगा। कामकाज में धीरे-धीरे सफलता मिलेगी। आराम के लिए भी थोड़ा समय निकालें।