View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

खबरिस्तान नेटवर्क: दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क का स्टारशिप 36 रॉकेट टेक्सास के स्टारबेस टेस्टिंग साइट पर अचानक से धमाके के साथ फट गया है। इसकी लपटें और धुआं दूर-दूर तक नजर आया है। ये धमाका भारतीय समय के अनुसार, आज यानी की 19 जून को करीब 9:30 बजे हुआ है। धमाका उस समय हुआ जब 29 जून को होने वाले स्टारशिप के 10वें टेस्ट फ्लाइट से पहले रॉकेट का दूसरा स्टैटिक फायर टेस्ट चल रहा था। इस टेस्ट में रॉकेट को जमीन पर ही रखकर उसके इंजन को चालू किया जाता है ताकि लॉन्च से पहले सब कुछ ठीक हो जाए ये चेक किया जा सके। 

 

ऊपरी हिस्से में हुआ विस्फोट 

टेस्ट शुरु होने के ठीक पहले रॉकेट के ऊपरी हिस्से में जहां फ्यूल टैंक होते हैं वहां पर अचानक से विस्फोट शुरु हुआ। देखते ही देखते पूरे रॉकेट आग के गोले में बदल गया। आस-पास के इलाकों में रहने वाले लोगों ने बताया कि धमाका इतना जोरदार था कि उनके घरों की खिड़कियां भी हिल गई। इस धमाके का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि रॉकेट के नोज यानी की ऊपर वाले हिस्से में अचानक से आग की लपटें निकल रही हैं और फिर पूरा रॉकेट धमाके के साथ फट जाता है। 

बहुत हुआ नुकसान 

स्पेसएक्स ने इस हादसे के बाद बयान भी जारी किया है। उन्होंने कहा कि टेस्ट साइट के आस-पास पहले से ही सुरक्षा का पूरा इंतजाम था। सभी कर्मचारी सुरक्षित हैं और आस-पास के इलाकों में रहने वालों को भी कोई नुकसान नहीं हुआ है। कंपनी ने लोगों से अपील की है कि वो टेस्ट साइट के पास न जाएं क्योंकि अभी भी वहां आग बुझाने और सफाई का काम चल रहा है। कैमरन काउंटी के शेरिफ ऑफिस और स्थानीय पुलिस ने भी पुष्टि की है कि कोई घायल नहीं हुआ। फायर डिपार्टमेंट की टीमें तुरंत मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरु की लेकिन रॉकेट और टेस्ट साइट को हुआ नुकसान इतना ज्यादा है कि स्पेसएक्स को अब अपनी 10वीं टेस्ट फ्लाइट की योजना पर फिर से काम करना पड़ेगा। 

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

गुड मॉर्निंग जी।आज है मशहूर गीतकार आरडी बर्मन का बर्थडे

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने राष्ट्रीय सुरक्षा से

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के मुख्य

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के बाबू जगजीवन चौक (भैया मंडी

|

|

|

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब सरकार के मंत्री संजीव अरोड़ा की

|

|

|

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित मंत्रिमंडल फेरबदल में पंजाब को

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क