View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

ख़बरिस्तान नेटवर्क : कैनेडा के सरे में लक्ष्मी नारायण मंदिर के अध्यक्ष सतीश कुमार से जु़ड़ी बिल्डिंग पर हुए हमलों की जिम्मेदारी लारेंस बिश्नोई गैंग के गोल्डी ढिल्लों ने ली है। पिछले कुछ समय के दौरान सतीश कुमार पर पांच हमले हुए हैं। दोनों जगह गोलीबारी में कोई घायल नहीं हुआ था। 

सरे के लक्ष्मी नारायण मंदिर के अध्यक्ष कुमार ने बताया कि जब उन्होंने फिरौती मांगने वाले से कहा कि वह उन्हें कोई पैसा नहीं देगा, तो सरे में 7045 128वीं स्ट्रीट पर उनके पुराने बीमा दफ्तर पर सोमवार रात को गोली चलाई गई। 

उन्होंने बताया कि उस दफ्तर से एक अन्य व्यवसायी अपनी बीमा कंपनी चला रहा है। इससे पहले रिफ्लेक्शन बैंक्वेट हॉल के बाहर गोलियां चली थीं। दिसंबर 2023 में सतीश कुमार के बेटे के घर पर 14 राउंड गोलीबारी की गई थी। घटना सरे के 80 एवेन्यू के 14900 ब्लॉक में स्थित एक घर में हुई थी। पुलिस ने फिल्हाल किसी को गिरफ्तार नहीं किया है।

पोस्ट शेयर कर ली जिम्मेदारी

फेसबुक पर गोल्डी ढिल्लों के नाम से बनी प्रोफाईल पर पोस्ट शेयर की गई है। जिसमें लिखा गया है कि रिफ्लैक्शन हाल और ओ हब पर जो फायरिंग हुई है उसकी जिम्मेदारी गोल्डी ढिल्लों (लारेंस बिश्नोई गैंग) लेता है। उन्होंने आज तक किसी को नाजायज तंग नहीं किया। हमारी दुश्मनी किसी धर्म या कम्युनिटी के साथ नहीं है। पोस्ट में सतीश कुमार पर काले कामों से पैसा कमाकर वाईट कालर बनने का आरोप लगाया गया है। 

गोल्डी ने लिखा है कि सतीश और उनके बेटे अमन ने अपनी पोस्ट का गलत इस्तेमाल करके लोगों को आपस में लड़ाया और अपने काले कामों पर चादर डाली। गोल्डी ने दोनों पर लोगों को बांटने और नफरत फैलाकर पब्लिक स्टंट खेलने का आरोप लगाया। गोल्डी ने लिखा कि मंदिर और गुरु घर की आढ़ में पैसे कमाने वाले सब तैयार रहें। ये लास्ट वार्निंग है नहीं तो सबको नंगा करेंगे। गोल्डी ने लोगों को सतीश के बैंक्वेट हाल और बाकी बिजनेस से दूर रहने के लिए कहा। 

ढिल्लों और बराड़ अलग-अलग

गोल्डी ढिल्लों और गोल्डी बराड़ दोनों अलग-अलग काम करते हैं। दोनों लारेंस से जुड़े हुए हैं। कैनेडे से पत्रकार गुरप्रीत सहोता के साथ बातचीत में गोल्डी ढिल्लों ने कहा कि बराड़ न तो उनका सहयोगी है और न ही विरोधी है। पत्रकार के साथ गोल्डी ने दो बार अलग-अलग नंबरों से काल की। फिरौती का ये तरीका लारेंस गैंग का ही है।  हाल ही में BBC की डॉक्यूमेंट्री द किलिंग कॉल में गोल्डी बराड़ ने जबरन वसूली के लिए डर पैदा करने और नेटवर्क के लिए फंड जुटाने का जिक्र किया था। 

कैनेडा में गिरोह की पैठ

कैनेडा में लारेंस बिश्नोई गैंग का मुख्य संचालक गोल्डी बराड़ ही है। गोल्डी बराड़ ने ही सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी ली थी। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गिरोह ने ब्रैम्पटन, ओंटारियो, सरे और अन्य पंजाबी समुदाय वाले क्षेत्रों में ठगी और जबरन वसूली की है । 2024 में पंजाबी गायक AP Dhillon के घर पर गोलीबारी हुई थी, जिसकी जिम्मेदारी गोल्डी बराड़ ने ली थी। इससे पहले गिरोह ने Gippy Grewal के घर पर “warning shots” दागे था। 

गिरोह का संगठन और संरचना

लॉरेंस बिश्नोई जेल में बंद रहते हुए भी अपने गिरोह को व्हाट्सएप, कोडेड संदेश और पूर्व में फोन के जरिए संचालित कर रहा है । गिरोह में लगभग 700 सदस्यों की संख्या है, जो पंजाब, हरियाणा, दिल्ली सहित कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, इटली, दुबई में फैले हुए हैं । कनाडा में Interpol नोटिस और गिरोह के सदस्यों पर मामले दर्ज किए गए हैं।

हाल ही में Zeeshan Akhtar नामक सदस्य Baba Siddique हत्या मामले (महाराष्ट्र) के सिलसिले में कनाडा से गिरफ्तार हुआ है। ये वही जीशान है जिसने जालंधर में बीजेपी लीडर मनोरंजन कालिया के घर ग्रेनेड से हमला किया था। NIA और RCMP मिलकर गिरोह की संपत्तियों की जांच और जब्ती कर रहे हैं । NIA ने कनाडा में 43 अर्बन परिसंपत्तियों की सूची जारी की है।।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : इटली में पंजाबी नौजवान की पुलिस हिरासत

|

|

|

गुड मॉर्निंग जी।आज है मशहूर गीतकार आरडी बर्मन का बर्थडे

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने राष्ट्रीय सुरक्षा से

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के मुख्य

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के बाबू जगजीवन चौक (भैया मंडी

|

|

|

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब सरकार के मंत्री संजीव अरोड़ा की

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क