View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

कनाडा के मिनी पंजाब सरे में भारतीय बिजनेसमैन एब्सफोर्ड के सतविंदर शर्मा की दो हमलावरों ने हत्या कर दी। सतविंदर डायमंड लेबर कॉन्ट्रैक्टर्स फर्म के तहत एक लेबर कॉन्ट्रैक्टर और प्रॉपर्टी डेवलपर थे। वह प्रवासी भारतीयों को रोजगार दिलाने में मदद करते थे।

सरे-फ्लीटवुड में दो हमलावरों ने सतविंदर को उनके आफिस में गोली मारी। सरे पुलिस सर्विस की प्रेस रिलीज के मुताबिक  11 जून, 2025 को लगभग 3:45 बजे,सरे के 15900 ब्लॉक 84 एवेन्यू के पास गोलीबारी की कॉल आई थी। SPOSU अधिकारियों ने उस क्षेत्र में जाकर देखा और एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी था। व्यक्ति ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। एकीकृत हत्या जांच दल (IHIT) ने इस जांच का जिम्मा संभाल लिया है। हालांकि मकसद की अभी भी जांच चल रही है, लेकिन ऐसा नहीं लगता कि यह घटना किसी भी चल रही जांच से जुड़ी है।

 

सरे में 2025 में यह गोलीबारी की तीसरी घटना है। सतविंदर को भी कुछ साल पहले जबरन वसूली करने वालों के फोन आए थे, लेकिन ये स्पष्ट नहीं है कि ताजा घटना जबरन वसूली या किसी गैंगस्टर से जुड़ी है या नहीं। कुछ दिन पहले एक अन्य व्यवसायी और लक्ष्मी नारायण मंदिर के अध्यक्ष सतीश कुमार के रिफ्लेक्शन बैंक्वेट हॉल और आफिस पर भी गोलीबारी की गई थी। हालांकि सतविंदर शर्मा पर हमला और सतीश कुमार के रिफ्लेक्शन हॉल पर गोलीबारी का आपस में कोई संबंध नहीं है। इस घटना को फिरौती की घटनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है। गौरतलब है कि इससे पहले ब्रैंपटन में फिरौती न देने पर व्यवसायी हरजीत सिंह ढड्डा की हत्या के आरोप में डेल्टा के एक घर से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

सतीश शर्मा से मांगी थी फिरौती

इससे पहले सरे में लक्ष्मी नारायण मंदिर के अध्यक्ष सतीश कुमार से जु़ड़ी बिल्डिंग पर लगातार दो दिन हमला हुआ है। ये उनके ऊपर पिछले कुछ समय के दौरान पांचवां हमला था। सरे पुलिस 70 एवेन्यू और 128 स्ट्रीट के क्षेत्र में गोलीबारी की रिपोर्ट की जांच कर रही है। कारोबारी सतीश कुमार के अनुसार उन्हें सोमवार शाम को उसी रंगदारी मांगने वाले व्यक्ति का फोन आया जिसने पिछले सप्ताह फिर से पैसे मांगे थे। कुमार के रिफ्लेक्शंस बैंक्वेट हॉल पर पिछले शनिवार को तब गोली चलाई गई जब उन्होंने रंगदारी मांगने वाले व्यक्ति से कहा कि वह 2 मिलियन डॉलर की मांग नहीं करेगा।

पहले दफ्तर पर चलाई गोली

सरे के लक्ष्मी नारायण मंदिर के अध्यक्ष सतीश कुमार ने बताया कि जब उन्होंने फिरौती मांगने वाले से कहा कि वह उन्हें कोई पैसा नहीं देगा, तो सरे में 7045 128वीं स्ट्रीट पर उनके पुराने बीमा दफ्तर पर सोमवार रात को गोली चलाई गई। उन्होंने बताया कि उस दफ्तर से एक अन्य व्यवसायी अपनी बीमा कंपनी चला रहा है। इससे पहले रिफ्लेक्शन बैंक्वेट हॉल के बाहर गोलियां चली थीं। दिसंबर 2023 में सतीश कुमार के बेटे के घर पर 14 राउंड गोलीबारी की गई थी। घटना सरे के 80 एवेन्यू के 14900 ब्लॉक में स्थित एक घर में हुई थी। पुलिस ने फिल्हाल किसी को गिरफ्तार नहीं किया है।

नौकरी मांगने आया था

मीडिया वेव्स की सीईओ आशियाना खां ने फेसबुक प्रोफाईल पर लिखा कि मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि गोलीबारी से ठीक पहले इमारत की लिफ्ट से तीसरी मंजिल पर जाते समय उन्होंने एक महिला की मदद के लिए चीखने की आवाज़ सुनी। अपनी सुरक्षा के डर से, उन्होंने तुरंत खुद को एक दफ्तर के अंदर बंद कर लिया और 911 पर कॉल किया। घटनास्थल को सुरक्षित करने के लिए पुलिस कुछ ही मिनटों में पहुँच गई। 

कनाडा में रह रहे भारतीयों के मुताबिक शूटर कुछ दिन पहले ही शर्मा के पास नौकरी की तलाश में आया था, लेकिन कोई नौकरी न होने के कारण उसे वापस भेज दिया गया था। वह 11 जून को वापस लौटा और गोलियां चला दीं और फरार हो गया। फोरेंसिक टीमों ने शाम तक इलाके की जांच की, हालांकि कोई गिरफ्तारी नहीं हुई।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

गुड मॉर्निंग जी।आज है मशहूर गीतकार आरडी बर्मन का बर्थडे

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने राष्ट्रीय सुरक्षा से

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के मुख्य

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के बाबू जगजीवन चौक (भैया मंडी

|

|

|

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब सरकार के मंत्री संजीव अरोड़ा की

|

|

|

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित मंत्रिमंडल फेरबदल में पंजाब को

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क