View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

खबरिस्तान नेटवर्क: टेस्ला के चीफ एलन मस्क ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से माफी मांग ली है। उन्होंने बुधवार को एक सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर अपनी गलती मानी है। मस्क ने इसे लेकर एक्स पर एक पोस्ट भी शेयर की है। मस्क ने पिछले कुछ पोस्ट में ट्रंप के बयानों और नीतियों का समर्थन भी किया है। मस्क ने पिछले कुछ पोस्ट में उन्होंने ट्रंप के बयानों और नीतियों का समर्थन भी किया है। उन्होंने लॉस एंजिलिस में अवैध अप्रवासियों पर हुई छापेमारी को लेकर खुशी भी जताई है। 

शांत लहजे में दिया जवाब 

इससे पहले एक इंटरव्यू में जब अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने मस्क को लेकर सवाल पूछा गया था तो उन्होंने बहुत शांत लहजे में जवाब दिया। ट्रंप ने कहा कि – ‘हमारे बीच अच्छे संबंध थे और मैं बस उनके अच्छे होने की कामना करता हूं। ट्रम्प का यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था’। इससे ही जुड़ा एक वीडियो एलन मस्क ने ‘रेड हार्ट’ इमोजी कमेंट किया था।

ट्रम्प से जुड़ी अपनी पोस्ट से हटाया इमोजी 

मस्क पहले ही ट्रम्प के खिलाफ की गई अपनी कुछ पुरानी पोस्ट हटा चुके हैं। उन पोस्ट में ट्रम्प का रिश्ता एक यौन अपराधी एप्स्टीन से जोड़ा गया था। इसके अलावा ट्रम्प के महाभियोग की भी मांग की थी। इससे पहले डोनाल्ड ट्रम्प ने 7 जून को यह कहा था कि उनका एलन मस्क के साथ रिश्ता खत्म हो गया है। NBC न्यूज से बात करते हुए ट्रम्प ने मस्क को चेतावनी दी थी कि यदि विपक्षी डेमोक्रेट्स का साथ दिया तो गंभीर नतीजे भुगतने पड़ेंगे।

इस वजह से आपस में भिड़े थे मस्क और ट्रम्प

ट्रम्प और मस्क ‘बिग ब्यूटीफुल बिल’ को लेकर आमने-सामने आए थे। ट्रम्प इस बिल के समर्थन में हैं, जबकि मस्क खिलाफ। यह बिल हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में 22 मई को सिर्फ 1 वोट के अंतर से पास हो चुका है। इसके समर्थन में 215 और विरोध में 214 वोट मिले थे। अब यह सीनेट में विचाराधीन है, जहां इसे 4 जुलाई 2025 तक पास किया जाना है। मस्क अब ट्रम्प के इस विधेयक के रास्ते में बड़ी रुकावट बनते दिख रहे हैं। ट्रम्प का दावा भी है कि यह ‘देशभक्ति से भरा हुआ’ कानून है। इसके पारित होने से अमेरिका में निवेश बढ़ेगा और चीन पर निर्भरता घटेगी वहीं मस्क इसे पोर्क फिल्ड यानी कि बेकार खर्चों से भरा बिल मानते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस बिल को पास होने से रोकने के लिए मस्क ने रिपब्लिकन पार्टी के 3 सांसदों को अपनी तरफ कर लिया है।

ट्रम्प ने मस्क को बताया पागल

ट्रम्प और मस्क के बीच 5 जून को बिग ब्यूटीफुल बिल को लेकर बहस तब शुरू हुई जब ट्रम्प ने मीडिया से बात करते हुए मस्क को लेकर नाराजगी भी जताई थी। ट्रम्प ने यह तक कह डाला था कि जब हमने अनिवार्य तौर पर इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने के कानून में कटौती करने की बात कही तो मस्क को दिक्कत होने लगी। मैं एलन से बहुत निराश हूं। मैंने उनकी बहुत मदद की है। इसके बाद मस्क ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर ट्रम्प को एहसान फरामोश बताया था और लगातार कई सारे ट्वीट भी किए थे। मस्क ने कहा कि मैं नहीं होता तो ट्रम्प चुनाव हार जाते। उन्होंने ट्रम्प पर महाभियोग चलाने तक की बात कही थी। इसके बाद ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर मस्क को निशाने पर लिया। उन्होंने लिखा था कि जब मैंने उनका ईवी मैंडेट (कानूनी आदेश) वापस लिया तो मस्क पागल हो गए। ट्रम्प ने मस्क की कंपनी को दी जाने वाली सब्सिडी खत्म करने की धमकी भी दे डाली थी। 

 

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : इटली में पंजाबी नौजवान की पुलिस हिरासत

|

|

|

गुड मॉर्निंग जी।आज है मशहूर गीतकार आरडी बर्मन का बर्थडे

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने राष्ट्रीय सुरक्षा से

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के मुख्य

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के बाबू जगजीवन चौक (भैया मंडी

|

|

|

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब सरकार के मंत्री संजीव अरोड़ा की

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क