View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

खबरिस्तान नेटवर्क: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और टेस्ला प्रमुख एलन मस्क के बीच बढ़ते हुए तनाव का असर अब शेयर बाजार में भी दिखने लग चुका है। बीते दिन गुरुवार को जब ट्रंप ने मस्क पर नए टैक्स बिल पर निशाना साधा मस्क ने भी यूएस प्रेजिडेंट के खिलाफ मोर्चा खोल बड़ा बयान दे दिया। इस बीच टेस्ला के शेयर भर भराकर टूट गए और इसके चलते Musk को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। बीते 24 घंटे में ही एलन मस्क की संपत्ति करीब 3 लाख करोड़ रुपये के आस-पास घट गई है। खास बात ये है कि ये आंकड़ा पाकिस्तान के FY2025-26 के लिए मंजूर हुए कुल बजट (Pakistan Budget) से भी ज्यादा है।  

अचानक से कम हुई मस्क की नेटवर्थ

डोनाल्ड ट्रंप से तकरार के बीच टेस्ला के शेयर गुरुवार को 9.53% फिसलकर बंद हुआ और ये कारोबार के दौरान 14 फीसदी तक फिसला था। इसका भाव गिरकर 300.41 डॉलर प्रति शेयर पर आ गया। इसका असर एलन मस्क की नेटवर्थ पर भी देखने को मिला और ब्लूमबर्ग रियल टाइम बिलेनियर्स इंडेक्स के अनुसार,  Elon Musk Net Worth कम होकर 335 अरब डॉलर रह गई। बीते 24 घंटे में मस्क की 33.9 अरब डॉलर (करीब 2.93 लाख करोड़ रुपये) संपत्ति स्वाहा हो गई है।

टेस्ला की वैल्यू में आई भारी गिरावट  

Tesla Stock की कीमत गिरने से कंपनी की मार्केट वैल्यू में अब तक एक दिन में सबसे बड़ी गिरावट दर्ज हुई है। इसका मार्केट कैप 150 अरब डॉलर घट गया है। इसके बाद कंपनी का बाजार पूंजीकरण (Tesla Market Cap) 1 ट्रिलियन डॉलर के निशान से नीचे गिर गया और दिन के अंत में 916 बिलियन डॉलर पर आ गया। बता दें कि पिछले पांच कारोबारी सत्रों में से चार सेशन में शेयर में गिरावट आई है। 

मस्क के बाकी बिजनेस पर भी हुआ असर

एलन मस्क और डोनाल्ड ट्रंप के बीच इस विवाद के बढ़ने के चलते टेस्ला के निवेशकों में डर का माहौल है और कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन अरबों डॉलर घट गया है। यह न सिर्फ Tesla बल्कि मस्क के दूसरे कारोबारों पर भी देखने को मिल सकता है। बता दें कि इलेक्ट्रिक कार निर्माण के साथ ही मस्क के स्पेसएक्स (SpaceX), न्यूरालिंक (Neuralink) और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले Twitter) पर भी असर पड़ने की संभावना विश्लेषक जता रहे हैं। 

तगड़े नुकसान के बाद भी नंबर-1 मस्क

एक ओर जहां एलन मस्क ने महज 1 दिन में 33.9 अरब डॉलर की संपत्ति गवां दी। वहीं इस साल 2025 में अब तक उनकी नेटवर्थ में बड़ी गिरावट दर्ज हुई है। ये तब हुआ है जबकि ट्रंप से दोस्ती और उनकी जीत के बाद मस्क की नेटवर्थ 400 डॉलर के पार निकल गई थी, लेकिन फिर अचानक से इसमें गिरावट आने लगी है। ऐसे में अब तक उन्होंने 97.9 अरब डॉलर की संपत्ति गवां दी है। आपको बता दें कि यहां सबसे बड़ी बात ये है कि एलन मस्क ने इस साल जितनी भी संपत्ति खोई है वो आंकड़ा World’s Top Billionaires List में शामिल कई दिग्गज अरबपत्तियों की कुल संपत्ति से कई ज्यादा है। इसमें भारतीय अरबपति गौतम अडानी (Gautam Adani- 82.5 अरब डॉलर), लंबे समय तक टॉप-10 लिस्ट में शामिल रहे कार्लोस स्लिम हेलू (93.8 अरब डॉलर), फ्रैंकोइस बेट्टनकोर्ट मेयर्स (92.1 अरब डॉलर) जैसे अरबपति भी शामिल हैं। अरबों की दौलत गंवाने के बाद भी अमीरों की लिस्ट में एलन मस्क पहले पायदान पर टिके हुए हैं।  

PAK के कुल बजट से हुआ दोगुना नुकसान 

बता दें कि Elon Musk को एक दिन में हुआ नुकसान पाकिस्तान के पेश होने वाले अनुमानित बजट से लगभग दोगुना है। ऐसे में गौरतलब है कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ (Shahbaz Sharif) की अध्यक्षता में पाकिस्तान की राष्ट्रीय आर्थिक परिषद (NEC) ने आगामी वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 4,224 अरब पाकिस्तानी रुपये के राष्ट्रीय विकास बजट को सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी है। वहीं मस्क के एक दिन के घाटे को अगर पाकिस्तानी करेंसी में कन्वर्ट करें तो ये करीबन 9500 अरब PKR होता है।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर पुलिस ने फिरौती की मांग को

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : हिमाचल के शिमला जिले के रामपुर उपमंडल

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : वेनेजुएला में कुदरत का कहर थमने का

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : इटली में पंजाबी नौजवान की पुलिस हिरासत

|

|

|

गुड मॉर्निंग जी।आज है मशहूर गीतकार आरडी बर्मन का बर्थडे

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने राष्ट्रीय सुरक्षा से

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क