View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

खबरिस्तान नेटवर्क: भूकंप लोगों के लिए आपदा लेकर आता है। इसमें कई लोगों के आशियाने गिर जाते हैं और शहर के ढांचे को बहुत नुकसान पहुंचता है लेकिन पाकिस्तान के कराची में भूकंप कराची जेल में बंद कुछ कैदियों के लिए यह अवसर ले आया। अधिकारियों के अनुसार, कराची में भूकंप के दौरान मलीर जेल की दीवारों में दरारें आ गई जिससे कई कैदी क्षतिग्रस्त सरंचतनाओं को तोड़कर भागने में सफल हो गए। 

पुलिस और कैदियों के बीच में हुई गोलाबारी 

कराची के डीआईजी मोहम्मद हसन सेहतो ने बताया कि भूकंप के कारण कई कैदी अपने बैरक से बाहर निकल आए। जेल के गेट को तोड़कर उन्होंने जेल कर्मचारियों पर हमला भी कर दिया। कई खबरों के अनुसार, कैदियों ने जेल अधिकारियों से हथियार भी छीन लिए। इसके बाद पुलिस और कैदियों के बीच में गोलाबारी हुई और कई कैदी जेल से बाहर भाग गए। जेल के अधीक्षक अरशद हुसैन ने पुष्टि की है कि गोलीबारी के दौरान कैदी घायल हो गया है। 

कैदियों की तलाश में जुटी पुलिस 

कराची की लांधी जेल भागे कैदियों की तलाश के लिए पुलिस ने पूरे क्षेत्र में चौकियां बनाई है और तलाश जारी है। पुलिस ने कजाफी टाउन, शाह लतीफ और भैंस कॉलोीन सहित इलाकों से 20 से ज्यादा भागे हुए कैदियों को फिर से गिरफ्तार किया है। जेल के बाहर रेंजर्स को तैनात किया गया है और आस-पास के इलाकों में तलाशी अभियान जारी है।  

भूकंप ने दहलाई कराची की धरती 

ये घटना कराची में 24 घंटे में दसवें भूकंप के झटके के साथ हुई है इसकी तीव्रता 2.4 थी, जो रात 11:16 बजे लांधी, शेरपाओ और कायदाबाद जैसे इलाकों में दर्ज हुई। मौसम विभाग ने कहा कि किर्थर फॉल्ट लाइन के नजदीक होने के कारण इस क्षेत्र में छोटे भूकंप आना आम बात है। सिंध के जेल मंत्री अली हसन जरदारी ने घटना का संज्ञान लिया है और जेल महानिरीक्षक और उप महानिरीक्षक से रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने इलाके की घेराबंदी करने का आदेश दिया और इस बात पर जोर दिया है कि भागने वाले किसी भी कैदी को पकड़ा जाना चाहिए। जांच से पता चलेगा कि इस पूरे मामले में किसी अधिकारी ने लापरवाही तो नहीं थी।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर पुलिस ने फिरौती की मांग को

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : हिमाचल के शिमला जिले के रामपुर उपमंडल

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : वेनेजुएला में कुदरत का कहर थमने का

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : इटली में पंजाबी नौजवान की पुलिस हिरासत

|

|

|

गुड मॉर्निंग जी।आज है मशहूर गीतकार आरडी बर्मन का बर्थडे

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने राष्ट्रीय सुरक्षा से

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क