ख़बरिस्तान नेटवर्क : अमेरिका के न्यूयॉर्क में मेक्सिकन नेवी का ट्रेनिंग जहाज ब्रुकलिन ब्रिज से टकरा गया है। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है जबकि 19 जख्मी हो गए हैं। जख्मियों में 2 की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
जहाज पर सवार थे 277 लोग
A Mexican Navy training ship with a massive Mexican flag just hit the Brooklyn Bridge pic.twitter.com/8R1mcPfiWP
— Libs of TikTok (@libsoftiktok) May 18, 2025
बताया जा रहा है कि कुआउतेमोक जहाज पर 277 क्रू मेंबर सवार थे। यह जहाज एक फ्रेंडली टूर पर न्यूयॉर्क जा रहा था। इस दौरान वह ब्रुकलिन ब्रिज को पार कर ही था कि उसका ऊपरी हिस्सा टकरा गया। इस हादसे में जहाज को भी काफी ज्यादा नुकसान पहुंचा है। हालांकि 142 साल पुराने ब्रिज को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है।
1883 में बना था ब्रुकलिन ब्रिज
आपको बता दें कि न्यूयॉर्क का ब्रुकलिन ब्रिज 142 साल पुराना है। इस ब्रिज का निर्माण साल 1883 में किया गया था। यह ब्रिज 1600 फीट लंबा और दो पत्थर के टावरों पर टिका हुआ है। शहर के ट्रांसपोर्ट विभाग के मुताबिक, रोजाना 1 लाख से ज्यादा वाहन और करीब 32,000 पैदल यात्री इसे पार करते हैं।