View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

खबरिस्तान नेटवर्क: भारत-पाकिस्तान में बढ़ रहे तनाव के बीच हिमाचल की राजधानी शिमला से दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं। सोशल मीडिया पर देशविरोधी गतिविधियों के प्रति युवकों को पुलिस ने अरेस्ट किया है। दोनों मामलों में युवकों ने पाकिस्तान के झंडे और आपत्तिजनक पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर की है। पुलिस ने इन मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित आरोपियों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरु कर दी है। 

व्हाट्सएप डीपी पर लगाया पाकिस्तान का झंडा 

पहला मामला शिमला के सदर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। वहां एक युवक ने अपने व्हाट्सएप अकाउंड की डिस्पले फोटो में पाकिस्तान का झंडा लगाया था। आरोपी मूल तौर पर जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग का रहने वाला बताया जा रहा है और साल 2016 से शिमला में एक गैस एजेंसी में काम कर रहा है। जैसे ही पुलिस को इस बारे में जानकारी मिली तुरंत कार्रवाई की गई। आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता आईपीसी की धारा 196 और 197 (1) के तहत मामला दर्ज कर लिया  गया है। पुलिस ने बताया कि ऐसी हरकतें देश की एकता और अखंडता के खिलाफ हैं और इससे समाज में सांप्रदायकि तनाव भी फैल सकता है। ऐसे में पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर प्रतिक्रिया शुरु कर दी है। 

फेसबुक पर डाली देशविरोधी पोस्ट 

वहीं दूसरा मामला शिमला जिले के सुन्नी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। यहां एक युवक ने फेसबुक पर कथित तौर पर राष्ट्रविरोधी सामग्री शेयर की। इससे इलाके में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। पुलिस ने इस मामले में भी आईपीसी की धारा 196 और 197 के अंतर्गत एफआईआर दर्ज की है। युवक का मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया है और उसे साइबर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि यदि युवक दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। 

सतर्क हुआ प्रशासन 

इन घटनाओं के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। सीमावर्ती राज्यों के साथ-साथ पहाड़ी इलाकों में भी ऐसी संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। साइबर सेल को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर एक्टिव निगराने के निर्देश दिए गए हैं ताकि किसी भी अफवाह भड़काऊ पोस्ट या देशविरोधी सामग्री को समय रहते ही रोक लिया जाए। 

 

 

 

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर पुलिस ने फिरौती की मांग को

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : हिमाचल के शिमला जिले के रामपुर उपमंडल

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : वेनेजुएला में कुदरत का कहर थमने का

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : इटली में पंजाबी नौजवान की पुलिस हिरासत

|

|

|

गुड मॉर्निंग जी।आज है मशहूर गीतकार आरडी बर्मन का बर्थडे

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने राष्ट्रीय सुरक्षा से

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क