खबरिस्तान नेटवर्क: जश्न का माहौल उस समय फीका पड़ गया जब एकदम से फायरिंग शुरु हो गई। यह घटना मेक्सिको की है। बंदूक धारियों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरु कर दी जिसके कारण 12 लोग मारे गए। मरने वालों में एक नाबालिग व्यक्ति भी शामिल है। यह घटना मेक्सिको के हिंसा प्रभावित राज्य गुआनजआटो में हुई है। ये गैंगवार प्रभावित राज्य है। मैक्सिको में स्ट्रीट वॉयलेंस का भी उतना ही डरावना इतिहास रहा है।
👇🚫⚠️OTRA MASACRE ENCIENDE LAS ALARMAS EN #GUANAJUATO,
▶️SUBE A 12 EL NÚMERO DE MUERTOS TRAS ATAQUE ARMADO DURANTE UNA FIESTA PATRONAL EN LA COLONIA BARRIO NUEVO EN #IRAPUATO
▶️Las personas celebraban a #SanJuan con musica de banda, y juegos mecánicos, cuando llegaron los… pic.twitter.com/XbuATDU5xB— Corresponsales MX (@CorresponsalsMX) June 25, 2025
सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो
ये घटना गुआनजुआटो के इरापुआटो शहर की है। यह हमला उस समय हुआ जब आस-पास के लोग सेंट जॉन द बैपटिस्ट के सम्मान में नाच रहे थे और साथ में शराब पी रहे थे। ऑनलाइन शेयर किए गए वीडियो में यह दिखाया भी गया है कि जैसे ही गोलीबारी शुरु हुई। लोग घबरा गए और बेतहाशा होकर भाग रहे थे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी लोग शेयर कर रहे हैं। इस में एक गली में लड़कियां और लड़के डांस भी कर रहे हैं। चारों ओर मस्ती का आलम चल रहा है डिम लाइट में लड़कियां डांस कर रही हैं, ऐसा कुछ सेकेंड तक चलता है फिर गोलियों की आवाज सुनाई देती है। इसके बाद वहां कोहराम मच गया लोग चिल्लाने लगते हैं, भागने लगते हैं।
12 लोगों की मौत 20 घायल
इरापुआटो के एक अधिकारी रोडोल्फो गमेज सर्वेंट्स ने इस घटना की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि मरने वालों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है। वहीं बाकी 20 अन्य घायल हो गए हैं। मैक्सिको के राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम ने हमले की निंदा की और कहा कि मामले की जांच चल रही है।
पिछले महीने हुई थी सात लोगों की हत्या
यह घटना पिछले महीने गुआनाजुआटो में हुई ऐसी त्रासदी के बाद हुई है जब सैन बार्टोलो डे बेरियोस में कैथोलिक चर्च के एक कार्यक्रम के दौरान सात लोगों की हत्या कर दी गई थी। मैक्सिको सिटी के उत्तर-पश्चिम में स्थित गुआनजुआटो आपराधिक समूहों के बीच चल रहे युद्ध के कारण मैक्सिको के सबसे हिंसक राज्यों में से एक बन गया है। यहां पर गैंगवार की घटना आम है। इस राज्य में साल के पहले पांच महीनों में 1,435 हत्याएं दर्ज की गईं, जो किसी भी अन्य राज्य की तुलना में दोगुनी से भी ज्यादा हैं।