ख़बरिस्तान नेटवर्क : पाकिस्तान के लाहौर में एयरपोर्ट पर सेना के एक विमान में आग लग गई। इस घटना के कारण एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी मच गई । फिलहाल सभी उड़ानों को रद्द कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार यह आग विमान के टायर में लगी थी। जिसके बाद आग पर काबू पाने के लिए दमकल की गाड़ियां बुलाई गईं।
— Kapadia CP (@Ckant72) April 26, 2025
इस घटना के बाद रनवे को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। साथ ही आने-जाने वाली सभी फ्लाइट्स को डायवर्ट कर दिया गया है। इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।