View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

खबरिस्तान नेटवर्क: तुर्किए के इस्तान्बुल में आज भूकंप के तेज झटके महसूस किये गए। रेक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.2 मापी गई। इस भूकंप के तेज झटकों से लोग डर गए और घरों से बाहर निकल आए। लोग अपने दफ्तरों से भी बाहर निकल आए। इससे इलाके में हलचल मच गई। हालांकि, भूकंप से अभी तक किसी को भी कोई नुकसान या चोटे नहीं आई हैं। जानकारी के अनुसार इसका केंद्र इस्तांबुल के पास मरमारा सागर में था। 

10 KM की गहराई पर भूकंप 

बता दें कि तुर्किए में आए भूकंप की सूचना जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज द्वारा दी गई। उन्होंने बताया भूकंप जमीन से 10 KM की गहराई पर था। भूकंप से आस के शहर और इलाकों में भी झटके महसूस किये गए। बता दें कि इलाके में सुबह से तीन झटके लगे-

पहला भूकंप 3.9 तीव्रता का 12:13 बजे सिलिवरी जिले के तट पर आया, दूसरा भूकंप 6.2 तीव्रता का 12:49 बजे उसी इलाके में आया, तीसरा 4.4 तीव्रता का भूकंप 12:51 बजे इस्तांबुल के बुयुकचेकमेस जिले में आया ।

जाने क्यों आता है भूकंप

पृथ्वी के अंदर 7 प्लेट्स हैं, जो लगातार घूमती रहती हैं। जहां ये प्लेट्स ज्यादा टकराती हैं, वह जोन फॉल्ट लाइन कहलाता है। बार-बार टकराने से प्लेट्स के कोने मुड़ते हैं। जब ज्यादा दबाव बनता है तो प्लेट्स टूटने लगती हैं। नीचे की ऊर्जा बाहर आने का रास्ता खोजती हैं और डिस्टर्बेंस के बाद भूकंप आता है।

किस तीव्रता का भूकंप कितना खतरनाक है

• 0 से 1.9 तीव्रता का भूकंप काफी कमजोर होता है। सीज्मोग्राफ से ही इसका पता चलता है।

• वहीं 2 से 2.9 तीव्रता का भूकंप रिक्टर स्केल पर हल्का कंपन करता है।

• 3 से 3.9 तीव्रता का भूकंप आने पर ऐसा लगता है जैसे कोई ट्रक आपके नजदीक से गुजर गया हो।

• 4 से 4.9 तीव्रता का भूकंप आने पर खिड़कियां टूट सकती हैं। साथ ही दीवारों पर टंगे फ्रेम गिर सकते हैं।

• 5 से 5.9 तीव्रता का भूकंप आने पर घर का फर्नीचर हिल सकता है।

• 6 से 6.9 तीव्रता का भूकंप आने पर इमारतों की नींव दरक सकती है।

• 7 से 7.9 तीव्रता का भूकंप खतरनाक होता है। इससे बिल्डिंग गिर जाती हैं और जमीन में पाइप फट जाती है।

• 8 से 8.9 तीव्रता का भूकंप काफी खतरनाक होता है। जापान, चीन समेत कई देशों में 8.8 से 8.9 तीव्रता वाले भूकंप ने खूब तबाही मचाई थी।

• 9 और उससे ज्यादा तीव्रता का भूकंप आने पर पूरी तबाही होती है। इमारतें गिर जाती है। पेड़ पौधे, समुद्रों के नजदीक सुनामी आ जाती है।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

वेनेजुएला में एक बार फिर आया भूकंपवेनेजुएला में कुदरत का

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर देहात पुलिस ने गैंगस्टर डोनी बल्ल

|

|

|

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : कनाडा बॉर्डर सर्विसेज एजेंसी (CBSA) ने जबरन

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : आम आदमी पार्टी के टिकट पर विधानसभा

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : शेर-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह की बरसी के

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के उरई

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क