View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

म्यांमार में आए बेहद ही शक्तिशाली भूकंप ने शहर में भयानक तबाही मचाई है। 7.7 तीव्रता के ताकतवर भूकंप  से अब तक  704 लोगों की मौत हुई, जबकि घायलों की संख्या बढ़कर 1,670 हो गई हैं। इस भूकंप में मौत का आंकड़ा 10 हजार से ज्यादा हो सकता है। यह आशंका यूनाइटेड स्टेट जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) ने जताई है। बता दें कि भूकंप के झटके थाईलैंड, बांग्लादेश, चीन और भारत तक महसूस किए गए।

देर रात फिर लगे भूकंप के झटके

म्यांमार में देर रात एक बार फिर भूकंप के तेज झटकों ने लोगों को डराया। यहां शुक्रवार देर रात  11:56 पर 4.2 तीव्रता का एक और भूकंप आया। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक 7.7 तीव्रता के भूकंप के बाद म्यांमार में कम से कम 14 और झटके आए हैं।  एयरपोर्ट को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है और उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। साथ ही थाईलैंड सरकार ने आपातकाल की घोषणा की है और बचाव कार्य जारी है। 

बैंकॉक में अब तक 10 लोगों की मौत

बैंकॉक में भूकंप के बाद कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई है।  बैंकॉक के डिप्टी गवर्नर तविदा कामोलवेज ने स्थानीय समय के मुताबिक रात 10 बजे इसकी पुष्टि की। साथ ही 16 लोग घायल हैं। जबकि 101 लोग लापता हैं। 

 

भूकंप के बाद इमरजेंसी घोषित

रिपोर्ट के अनुसार म्यांमार और थाईलैंड में यह 200 साल का सबसे बड़ा भूकंप है। भारी तबाही के चलते म्यांमार के 6 राज्यों और पूरे थाईलैंड में इमरजेंसी लगा दी गई है।

भारत ने भेजी मदद

भारत ने म्यांमार की मदद के लिए सी-130जे विमान के जरिए 15 टन से अधिक राहत सामग्री भेजी है, जिसमें टेंट, स्लीपिंग बैग, भोजन, स्वच्छता किट और आवश्यक दवाएं शामिल हैं। 

भविष्य में और झटकों की संभावना

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, म्यांमार में शुक्रवार रात 11:56 बजे 4.2 तीव्रता का एक और झटका आया। विशेषज्ञों का कहना है कि आगे भी झटके महसूस किए जा सकते हैं, जिससे हालात और बिगड़ सकते हैं। हालांकि स्थिति को देखते हुए म्यांमार और थाईलैंड में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

अफ़ग़ानिस्तान में आया भूकंप 

अफ़ग़ानिस्तान में भी आज यानी शनिवार सुबह क़रीब 5:16 मिनट में भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर क़रीब 4.7 मापी गई। हालांकि अभी तक नुक़सान या जानमाल का नुक़सान नही हुआ है। भूकंप ने ना सिर्फ दक्षिण एशिया बल्कि पूरी दुनिया को डरा दिया है।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

वेनेजुएला में एक बार फिर आया भूकंपवेनेजुएला में कुदरत का

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर देहात पुलिस ने गैंगस्टर डोनी बल्ल

|

|

|

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : कनाडा बॉर्डर सर्विसेज एजेंसी (CBSA) ने जबरन

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में सोमवार 29 जून को सरकार

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : आम आदमी पार्टी के टिकट पर विधानसभा

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : शेर-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह की बरसी के

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के उरई

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क