View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

सर्बिया के विपक्षी सांसदों ने मंगलवार को संसद के अंदर स्मोक ग्रेनेड और आंसू गैस के गोले फेंके। इस कारण पूरे संसद में धुआं भर गया। कई सांसदों को सांस लेने में परेशानी के बाद सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत बाहर निकाला। विपक्षी सांसद सर्बियाई सरकारी की नीतियों के विरोध और प्रदर्शनकारी छात्रों के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे थे। 

इस दौरान संसद की कार्यवाही का लाइव प्रसारण भी हो रहा था। मिली जानकारी अनुसार प्रदर्शनकारी छात्र चार महीने पहले एक स्टेशन की छत गिरने से 15 लोगों की मौत के बाद गुस्साए हुए हैं। उनका दावा है कि यह सब सरकार के भ्रष्टाचार के कारण हुआ है। यह घटना अब सर्बियाई सरकार के लिए बहुत बड़े खतरे में बदल गया है।

संसद सेशन में सर्बियाई प्रगतिशील पार्टी (एसएनएस) के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन द्वारा एजेंडे को मंजूरी दिए जाने के बाद, कुछ विपक्षी राजनेता अपनी सीटों से संसदीय अध्यक्ष की ओर भागे और सुरक्षा गार्डों के साथ हाथापाई की। इसके बाद कुछ सांसदों ने संसद के अंदर स्मोक ग्रेनेड और आंसू गैस के गोले फेंके।

लाइव टीवी पर संसद के अंदर काला और गुलाबी धुआं उठता दिखाया गया। स्पीकर एना ब्रनाबिक ने कहा कि दो सांसद घायल हो गए, जिनमें से एक, एसएनएस पार्टी की जैस्मिना ओब्राडोविक को स्ट्रोक आया है और उनकी हालत गंभीर है। उन्होंने सत्र में कहा, “संसद काम करना और सर्बिया की रक्षा करना जारी रखेगी। संसद को मंगलवार को विश्वविद्यालयों के लिए निधि बढ़ाने वाला कानून पारित करना था – जो दिसंबर से संकायों को अवरुद्ध करने वाले छात्रों की मुख्य मांगों में से एक है। संसद को प्रधानमंत्री मिलोस वुसेविक के इस्तीफे पर भी ध्यान देना था। लेकिन सत्तारूढ़ गठबंधन द्वारा एजेंडे में रखे गए अन्य मदों ने विपक्ष को नाराज कर दिया।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

वेनेजुएला में एक बार फिर आया भूकंपवेनेजुएला में कुदरत का

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर देहात पुलिस ने गैंगस्टर डोनी बल्ल

|

|

|

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : कनाडा बॉर्डर सर्विसेज एजेंसी (CBSA) ने जबरन

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : आम आदमी पार्टी के टिकट पर विधानसभा

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : शेर-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह की बरसी के

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के उरई

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क