ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को नोटिस जारी किया है। हाईकोर्ट ने यह नोटिस सांसद अमृतपाल सिंह के बजट सेशन में शामिल होने के लिए पैरोल न दिए जाने को लेकर किया है। सरकार से इस मामले में 10 दिनों के अंदर जवाब मांगा गया है।
सरकार ने किस वजह से ठुकारई पेरोल – वकील
हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान अमृतपाल के वकील ने पूछा कि सरकार ने किस आधार पर पैरोल की याचिका ठुकराई है। उन्होंने यह भी बताया कि सरकार ने पंजाब की सुरक्षा को खतरा बताया है, लेकिन कोई भी इसका साफ जवाब नहीं दिया गया।