ख़बरिस्तान नेटवर्क : एक बार फिर से दिल्ली विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। बुधवार को विधासभा स्पीकर के OSD को यह धमकी भरा ईमेल आया है। तुरंत इसकी जानकारी दिल्ली पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं सदन की कार्यवाही को भी रोक दिया गया है।
कल भी मिली थी धमकी
आपको बता दें कि लगातार दूसरे दिन दिल्लीविधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इससे पहले मंगलवार को भी विधानसभा और मेट्रो स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और साइबर सेल टीम की मदद से आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।