ख़बरिस्तान नेटवर्क : देश में इस समय लॉकडाउन लगने की चर्चाएं काफी जोरों पर चल रही हैं। इन चर्चाओं के बीच पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने लॉकडाउन लगने की सभी चर्चाओं को सिरे से खारिज कर दिया है। एक्स पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा कि भारत में लॉकडाउन की अफवाहें पूरी तरह झूठी हैं।
लॉकडाउन जैसा को प्रस्ताव नहीं
हरदीप पुरी ने एक्स पर लिखा कि भारत में लॉकडाउन की अफवाहें पूरी तरह झूठी हैं। मैं इसे स्पष्ट करना चाहता हूं कि सरकार की तरफ से ऐसी कोई प्रस्तावना विचाराधीन नहीं है। ऐसे समय में यह जरूरी है कि हम शांत, जिम्मेदार और एकजुट रहें। पीएम मोदी के नेतृत्व में ईंधन, ऊर्जा और अन्य महत्वपूर्ण वस्तुओं की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

हम जरूरी वस्तुओं पर निगरानी कर रहे हैं
उन्होंने आगे लिखा कि वैश्विक स्थिति लगातार बदल रही है, और हम ऊर्जा, सप्लाई चेन और जरूरी वस्तुओं की उपलब्धता पर रीयल-टाइम निगरानी रख रहे हैं। भारत ने हमेशा वैश्विक अनिश्चितताओं के सामने मजबूती दिखाई है और हम समय पर, सक्रिय और समन्वित तरीके से कार्रवाई करते रहेंगे।