ख़बरिस्तान नेटवर्क : स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोलने के लिए संयुक्त अरब अमीरात (UAE) इंटरनेशनल फोर्स में शामिल होने के लिए तैयार हो गया है। यूएई ने ही इसकी जानकारी अमेरिका को दी है। इसके साथ ही वह अन्य देशों को भी अपने साथ लाने की कोशिश कर रहा है।
यूएई कई देशों को साथ लाने की कोशिश कर रहा
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यूएई हॉर्मुज सिक्योरिटी फोर्स बनाने के लिए सऊदी अरब जैसे कई देशों को साथ लाने की कोशिश भी कर रहा है। इसका मकसद ईरानी हमलों से सुरक्षा देना और जहाजों को एस्कॉर्ट करना है। क्योंकि ईरान के हमलों का सबसे ज्यादा असर यूएई ही पड़ा है। ईरान ने उसके तेल निर्यात के पोर्ट पर निशाना बनाया है। इस पहल को अब तक बहरीन का समर्थन मिला है।
UN सिक्योरिटी काउंसिल में प्रस्ताव लाने की तैयारी
वहीं, UAE और बहरीन संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में प्रस्ताव लाने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे इस टास्कफोर्स को अंतरराष्ट्रीय वैधता मिल सके। अमेरिका भी चाहता है कि इस रुट को जल्द से जल्द फिर से खोला जाए, लेकिन बिना सैन्य सुरक्षा के यह आसान नहीं माना जा रहा।