ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर में पुलिस DAV पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल डॉ. रश्मि विज का फोन हैक हो गया है। जिसके बाद हैकर्स ने प्रिंसिपल के कॉनटैक्ट नंबर से लोगों से पैसे मांगने शुरू कर दिए। इसका एक मैसेज भी सामने आया है। जिसमें हैकर एक 65 हजार रुपए मांग रहा है।
हैकर मैसेज भेजकर मांगे 65 हजार रुपए
मैसेज भेजने वाले ने मदद का हवाला देते हुए 65 हजार रुपये भेजने के लिए कहा है। मैसेज का स्क्रीन शार्ट भी सामने आया है, जिसमें लिखा गया है कि रकम 2 घंटे के भीतर लौटा दी जाएगी। भुगतान करने में दिक्कत आ रही है और UPI ठीक से काम नहीं कर रहा, जिससे सामने वाला व्यक्ति तुरंत सहायता भेज दे। हैकर ने चालाकी से ऐसा मैसेज किया, जिससे लोगों को यह विश्वास हो सके कि यह मैसेज असल में प्रिंसिपल की तरफ से ही भेजा गया है।
घटना सामने आने के बाद लोग अलर्ट
घटना सामने आने के बाद स्कूल प्रबंधन और प्रिंसिपल की ओर से अपने परिचितों और अभिभावकों को सतर्क किया गया है कि ऐसे किसी भी संदेश पर भरोसा न करें और कोई भी राशि न भेजें। जैसे ही मोबाइल हैक होने की जानकारी मिली, तुरंत आवश्यक कदम उठाए गए और संबंधित विभाग को सूचित किया गया।