पंजाब के बरनाला में रविवार सुबह बारिश के बीच एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब एक मकान का लेंटर अचानक गिर गया। इस हादसे में 4 लोग मलबे के नीचे दब गए।रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान 3 लोगों को मलबे से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, चौथा व्यक्ति अभी भी मलबे में फंसा हुआ है, जिसे निकालने के प्रयास जारी हैं।
पुलिस की टीमें मौके पर
घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गईं। मलबा हटाने के लिए जेसीबी मशीनों की मदद ली जा रही है और राहत कार्य तेजी से जारी है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मकान को जैक से ऊपर उठाने का काम चल रहा था। हादसे के समय सभी लोग मकान के अंदर सो रहे थे, तभी अचानक लेंटर गिर गया और यह दुखद घटना हो गई।