View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

पंजाब के लोगों के लिए लंबे इंतजार के बाद बड़ी खुशखबरी सामने आई है। हलवारा एयरपोर्ट से जल्द ही हवाई सेवाएं शुरू होने जा रही हैं। इस संबंध में केन्द्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने फेसबुक के जरिए जानकारी साझा की है। बिट्टू के अनुसार, एयरपोर्ट से फ्लाइट्स की बुकिंग अप्रैल महीने में शुरू होगी, जबकि पहली उड़ान 10 से 15 मई के बीच शुरू होने की संभावना है।

शुरुआती चरण में दिल्ली और हलवारा के बीच रोजाना दो फ्लाइट्स चलाई जाएंगी। एक सुबह और एक दोपहर में। इन उड़ानों का संचालन 160 सीटों वाले एयरबस A320 इकोनॉमी विमान से किया जाएगा, जिससे क्षेत्र की कनेक्टिविटी में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।

बिट्टू ने कहा कि एयरपोर्ट के शुरू होने से यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी और पंजाब में व्यापार तथा आर्थिक गतिविधियों को भी बड़ा बढ़ावा मिलेगा। इसे राज्य के विकास की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। इस मौके पर उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व और मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर नीति के चलते ही ऐसे प्रोजेक्ट साकार हो पा रहे हैं।

यह एयरपोर्ट एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) और पंजाब सरकार का ज्वाइंट वेंचर है, जिसमें AAI की 51% और राज्य सरकार की 49% हिस्सेदारी है। पंजाब सरकार की ओर से इस प्रोजेक्ट को ग्लाडा (GLADA) ने पूरा करवाया है।

एयरपोर्ट के निर्माण पर करीब ₹70 करोड़ खर्च किए गए हैं, जिसमें ₹27 करोड़ टर्मिनल बिल्डिंग और ₹27 करोड़ टैक्सी-वे व पार्किंग एरिया पर खर्च हुए। इसके अलावा एप्रोच रोड पर लगभग ₹10 करोड़ खर्च किए गए।वहीं, 161.27 एकड़ जमीन के बदले किसानों को करीब ₹39.40 करोड़ का मुआवजा दिया गया, जिसमें प्रति एकड़ करीब ₹20.61 लाख (पुनर्वास भत्ते सहित) तय किया गया था।हलवारा एयरपोर्ट की शुरुआत के साथ पंजाब अब बेहतर घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी की दिशा में एक और मजबूत कदम बढ़ाने जा रहा है।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

वेनेजुएला में एक बार फिर आया भूकंपवेनेजुएला में कुदरत का

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर देहात पुलिस ने गैंगस्टर डोनी बल्ल

|

|

|

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : कनाडा बॉर्डर सर्विसेज एजेंसी (CBSA) ने जबरन

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में सोमवार 29 जून को सरकार

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : आम आदमी पार्टी के टिकट पर विधानसभा

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : शेर-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह की बरसी के

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के उरई

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क