ख़बरिस्तान नेटवर्क : दिल्ली में सुरक्षा एजेंसियों ने लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी शब्बीर अहमद लोन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक वह बांग्लादेश से भारत विरोध गतिविधियों को अंजाम दे रहा था। वह दिल्ली, कोलकाता और तमिलनाडु में आतंकी गतिविधियों के लिए युवाओं की भर्ती करवा रहा था।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि शब्बीर अहमद पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के इशारों पर यह कर रहा था। पुलिस की जांच में कई और बड़े खुलासे हो सकते हैं। वहीं इस गिरफ्तारी के बाद सुरक्षा एजेंसियां और भी ज्यादा अलर्ट हो गई हैं।