ख़बरिस्तान नेटवर्क : शेर-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह की बरसी के पावन अवसर पर जालंधर के भाजपा मॉडल टाउन मंडल द्वारा कुक्की ढाब में एक विशेष लंगर का आयोजन किया गया।
इस दौरान वहां से गुजरने वाले राहगीरों और स्थानीय निवासियों के लिए छबील और चने-हलवे की सेवा की गई। कार्यक्रम में भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और महाराजा रणजीत सिंह के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
नेताओं और कार्यकर्ताओं ने की सेवा
इस सेवा कार्य में सरबजीत मक्कड़, अनिल सचर, अमरजीत सिंह अमारी और मंडल प्रधान राजन मल्हन ने विशेष उपस्थिति दर्ज कराई।
कार्यक्रम को सफल बनाने में महासचिव सिद्धार्थ खत्री (टीनू), महासचिव रमेश लखनपाल, सत्यनारायण, विशाल सहगल, विक्रांत और राजेश जॉली सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई। लंगर सेवा के माध्यम से उन्होंने महाराजा रणजीत सिंह के जन-कल्याण के संदेश को याद किया और समाज में सेवा भाव को बढ़ावा देने का प्रयास किया।