ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में सोमवार 29 जून को सरकार की तरफ से छुट्टी का ऐलान किया गया है। जिस कारण राज्य के सभी सरकारी ऑफिस, बोर्ड और कोर्पोरेशन में छुट्टी रहेगी और कोई काम नहीं होगा। हालांकि गर्मियों की छुट्टियों के कारण स्कूलों में पहले से ही छुट्टी है।
कबीर जयंती को लेकर की गई है छुट्टी
आपको बता दें कि पंजाब में 29 जून को कबीर जयंती बड़ी ही श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाई जाएगी। इसी को ध्यान में रखकर पंजाब सरकार की तरफ से छुट्टी की गई है। सरकार की ओर से जारी छुट्टियों के कैलेंडर में भी 29 जून को गजटेड छुट्टी घोषित की गई है।