View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

पाकिस्तान में एक बड़ा धमाका हुआ है, जो जैकबाबाद के पास रेलवे ट्रैक पर हुआ, जिसके कारण जाफर एक्सप्रेस के 6 डिब्बे पटरी से उतर गए।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रेन पेशावर से क्वैटा जा रही थी। लेकिन रास्ते में ही यह धमाका हो गया। पुलिस के मुताबिक, विस्फोट के कारण रेलवे ट्रैक पर तीन फुट चौड़ा गड्ढा हो गया और करीब छह फुट लंबा ट्रैक पूरी तरह से नष्ट हो गया। हालांकि राहत की बात यह है कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। रेलवे और सुरक्षा एजेंसियां ​​घटनास्थल पर जांच में जुटी हैं।

 

धमाका इतना शक्तिशाली था कि डिब्बों के पहिए पटरी से उतर गए और ट्रेन अचानक रुक गई। शुरुआती रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि इस हादसे में कई यात्री घायल हुए हैं, हालांकि अभी तक किसी के मरने की पुष्टि नहीं हुई है। राहत और बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंच गए हैं और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है।

इस रूट की सुरक्षा पर उठे सवाल

जैकबाबाद के पास जाफर एक्सप्रेस में हुए धमाके ने एक बार फिर इस रूट की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह ट्रेन पहले भी कई बार हमलों का शिकार हो चुकी है। बलूचिस्तान को रेल यात्रा के लिए असुरक्षित माना जाता है। यह क्षेत्र लंबे समय से अलगाववाद, हिंसा और सेना के खिलाफ विद्रोह से जूझ रहा है।

जफर एक्सप्रेस का अपहरण

गौरतलब है कि इसी साल मार्च में बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने जफर एक्सप्रेस का अपहरण कर लिया था। उस समय ट्रेन में करीब 350 यात्री सवार थे। पाकिस्तानी सेना ने ऑपरेशन चलाकर बड़ी मुश्किल से ट्रेन को बचाया, लेकिन बीएलए ने दावा किया कि उन्होंने 100 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया। हालांकि, पाकिस्तानी सेना ने 35 बंधकों की मौत की बात स्वीकार की थी।

विस्फोट का कारण सामने नहीं आया

यह किस तरह का विस्फोट था? क्या यह आईईडी था या कोई और विस्फोट? स्थानीय प्रशासन इसे आतंकी साजिश मान रहा है, क्योंकि दो महीने पहले भी इसी ट्रेन पर भीषण हमला हुआ था। फिलहाल विस्फोट की जांच चल रही है।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

गुड मॉर्निंग जी।आज है मशहूर गीतकार आरडी बर्मन का बर्थडे

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने राष्ट्रीय सुरक्षा से

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के मुख्य

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के बाबू जगजीवन चौक (भैया मंडी

|

|

|

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब सरकार के मंत्री संजीव अरोड़ा की

|

|

|

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित मंत्रिमंडल फेरबदल में पंजाब को

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क