View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

खबरिस्तान नेटवर्क: मध्य-पूर्व इलाके में भले ही इस समय शांति है। ईरान और इजरायल में हुए सीजफायर के बाद शांति बनी हुई है लेकिन इसी बीच में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से दोहराया है कि हवाई हमलों के जरिए ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को पूरी तरह से तबाह कर दिया गया है। ट्रंप ने कहा कि यदि जरुरत पड़ी तो ईरान पर हमला करने से हिचकिचाएंगे नहीं। यदि ईरान  भविष्य में संवेदनशील गतिविधियां शुरु करेगा तो अमेरिका फिर से हमला कर सकता है। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि – ईरान यूरेनियम को उस स्तर तक स्मृद्ध करेगा तो अमेरिका के लिए यह चिंता का विषय ही होगा। 

 व्हाइट हाउस में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कही ये बात 

आजतक में छपी खबर के अनुसार, व्हाइट हाउस में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक मीडियाकर्मी के सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए ट्रंप ने कहा कि वे ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की टिप्पणियों पर जल्दी जवाब देने का सोच रहे हैं। खामेनेई ने सीजफायर के बात कहा था कि ईरान ने कतर में स्थित अमेरिका के सैन्य अड्डे तबाह कर दिए हैं और यह अमेरिका के मुंह पर एक तमाचा है। ऐसे में ट्रंप ने उन दावों को भी खारिज कर दिया है जिसमें यह दावा किया जा रहा था कि ईरान के परमाणु स्थलों को उतना नुकसान नहीं हुआ जितना अमेरिकी राष्ट्रपति दावा कर रहे थे। उन्होंने ईरान के परमाणु ठिकानों को अंतराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी या किसी अन्य सम्मानित स्त्रोत द्वारा निरीक्षण का सपोर्ट भी किया है। 

15 दिनों में इजराइल हमास का युद्ध होगा खत्म 

वहीं इजरायल और हमास के बीच गाजा में युद्ध 15 दिनों में खत्म होने का दावा किया जा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और इजराइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू के बीच गाजा में युद्ध रोकने और अब्राहम के समझौते  के विस्तार पर अभी भी सहमति बनी हुई है। गाजा में इजरायल के नेतृत्व में यूएई और मिस्न के सहयोग से सरकार चलाने पर भी बात हुई है। 

ट्रंप ने ईरान को दी धमकी 

सर्वोच्च नेता पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि यदि देश परमाणु हथियार बनाने की कोशिश करेगा तो वह और बमबारी का आदेश देंगे। अपने ट्रूथ सोशल प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में ट्रंप ने तेहरान पर इजरायल के साथ युद्ध जीतने का दावा करने के लिए हमला किया और कहा कि वह संभावित प्रतिबंधों में राहत पर काम रोक रहे हैं। ट्रंप ने कहा कि यदि ईरान अमेरिकी हमलों के बाद भी परमाणु हथियार ग्रेड यूरेनियम को समृद्ध करने में सक्षम है तो अमेरिका बमबारी करेगा। 

 

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

गुड मॉर्निंग जी।आज है मशहूर गीतकार आरडी बर्मन का बर्थडे

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने राष्ट्रीय सुरक्षा से

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के मुख्य

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर के बाबू जगजीवन चौक (भैया मंडी

|

|

|

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब सरकार के मंत्री संजीव अरोड़ा की

|

|

|

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संभावित मंत्रिमंडल फेरबदल में पंजाब को

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क