View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

खबरिस्तान नेटवर्क: जालंधर सेंट्रल हलके से विधायक रमन अरोड़ा की गिरफ्तारी के बाद एक नया खुलासा हुआ है। अब एक नोटिस सामने आया है। इस नोटिस में लिखा है कि उक्त बिल्डिंग को नाजायाज तरीके के साथ बनाया गया है। पत्र मिलने के बाद दफ्तर में लिखित में स्पष्टीकरण की मांग भी की गई थी। स्पष्टीकरण न देने पर कार्रवाई की बात भी इस नोटिस में की गई है। इसके नीचे एटीपी नगर निगम के साइन भी हुए हैं। 

रिश्तेदारों पर भी दर्ज संपत्तियों की जांच हुई शुरु

विजीलैंस ब्यूरो ने विधायक रमन अरोड़ा के खिलाफ दर्ज किए भ्रष्टाचार के मामले में अरोड़ा और उनके रिश्तेदारों के नाम पर दर्ज हुई संपत्तियों की जांच भी ब्यूरो के द्वारा शुरु की जाएगी। बेनामी संपत्तियों को लेकर अपनी जांच शुरू कर दी है और कई कमर्शियल बिल्डिंगों के अलावा कई अन्य रिश्तेदारों के नाम पर बोल रही संपत्तियों को लेकर भी जांच का घेरा बढ़ाने वाली है। पिछले अढ़ाई सालों में रमन अरोड़ा के रिश्तेदारों के नाम पर दर्ज संपत्तियों की भी जांच शुरू कर हो गई है। विजीलैंस ब्यूरो इस समय इस सारे प्रकरण में गहराई से जांच कर रहा है। आप विधायक को लेकर विजीलैंस के पास अब कई लोग भी पहुंचने शुरू हो चुके हैं जो उन्हें रमन अरोड़ा के बारे में जानकारियां दे रहे है। इसके अलावा रमन के रिश्तेदारों के बारे में भी पूरी जानकारी विजीलैंस द्वारा जुटा ली गई है। रिश्तेदारों के नाम पर बनी संपत्तियों को लेकर भी पूछताछ होगी और इन संपत्तियों को बनाने का स्त्रोत रिश्तेदारों से पूछा जाएगा।

5 दिन की रिमांड पर भेजा 

भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार जालंधर के विधायक रमन अरोड़ा को कोर्ट ने 5 दिन की रिमांड पर भेज दिया है। विजिलेंस की टीम ने कोर्ट से 10 दिन का रिमांड मांगा था, पर कोर्ट ने सिर्फ 5 दिन का ही रिमांड दिया है है। बताया जा रहा है कि विजिलेंस की टीम को रमन अरोड़ा के खिलाफ कई अहम सबूत मिले हैं। जिसके चलते वह कई अधिकारियों पर भी कार्रवाई कर सकती है।

पीए रोहित और हनी भाटिया से भी की गई पूछताछ 

विजिलेंस  की तरफ से बीते दिन पीए रोहित कपूर और हनी भाटिया से पूछताछ की गई। इस दौरान पीए ने बताया कि वह सिर्फ पुलिस का कामकाज ही देखता था। जिसके बाद देर रात दूसरे पीए हनी भाटिया के घर विजिलेंस ने रेड की। हनी के घर से विजिलेंस की टीम को पेनड्राइव, लैपटॉप और अन्य दस्तावेज बरामद हुए। 

साढ़े 7 घंटे की पूछताछ के बाद किया था अरेस्ट

बीते दिन ही विजिलेंस ने विधायक रमन अरोड़ा को साढ़े 7 घंटे की पूछताछ के बाद घर से अरेस्ट कर लिया। रमन अरोड़ा को विजिलेंस ने गाड़ी में काले पर्दे लगाकर अपने साथ ले गई। रमन अरोड़ा के खिलाफ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के पोर्टल पर लगातार शिकायतें आ रही थी। जिसके बाद उनके ऊपर यह कार्रवाई की गई।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के उरई

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर पुलिस ने फिरौती की मांग को

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : हिमाचल के शिमला जिले के रामपुर उपमंडल

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : वेनेजुएला में कुदरत का कहर थमने का

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : इटली में पंजाबी नौजवान की पुलिस हिरासत

|

|

|

गुड मॉर्निंग जी।आज है मशहूर गीतकार आरडी बर्मन का बर्थडे

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क