View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

खबरिस्तान नेटवर्क: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ ने लखनऊ में ब्रह्मोस मिसाइल यूनिट का वर्चुअली इनॉगरेशन किया है। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान को चेतावनी भी दी है। उन्होंने कहा कि – भारतीय सेना ने पराक्रम दिखा दिया है। आतंकवाद के लिए सरहद पार की जमीन भी सुरक्षित नहीं रहेगी। हमने सिर्फ सीमा से सटे हुए सैन्य ठिकानों पर ही कार्रवाई नहीं की है बल्कि भारत की सेनाओं की धमक उस रावलपिंडी तक भी सुनी गई जहां पाकिस्तानी फौज के हैडक्वार्टर मौजूद हैं। 

आम नागरिकों को नहीं बनाया निशाना 

रक्षा मंत्री ने इस दौरान कहा कि हमने कभी उनके आम नागरिकों को निशाना नहीं बनाया है लेकिन जब पाकिस्तान ने भारत के नागरिक इलाकों, मंदिरों, गुरुद्वारों और चर्चों पर हमले का प्रयास किया। तब भारतीय सेना ने शौर्य और संयम के साथ उतर दिया। पाकिस्तान के अनेक सैन्य ठिकानों पर प्रहार करके करारा जवाब दिया है। 

सीमा पर जाकर भी आतंकवाद को देंगे मुंहतोड़ जवाब 

रक्षामंत्री ने आगे कहा कि भारत विरोधी और आतंकी संगठनों ने भारत माता के मस्तक पर हमला किया था। कई परिवारों के सिंदूर मिटाए थे। सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए इंसाफ दिलाने का काम किया। यह ऑपरेशन भारत की दृढ़ इच्छा शक्ति का प्रदर्शन है। यह ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ एक सैन्य अभियान ही नहीं है बल्कि भारत की राजनीतिक, सामाजिक और सामरिक इच्छा शक्ति का भी प्रतीक है। यह अभियान आतंकवाद के खिलाफ भारत की दृढ़ संकल्पशक्ति सैन्य क्षमता और रणनीतिक पराक्रम का प्रमाण है। 

आतंकवाद को जड़ से खत्म किया जाएगा 

भारत ने दुनिया को यह भी दिखाया है कि वह आतंकवाद को जड़ से खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। पठानकोट, उरी, पुलवामा और अब ऑपरेशन सिंदूर जैसे अभियानों से यह साबित हो गया है कि भारत आतंकवाद को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा। 

आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब देने में सामर्थ्य है भारत 

आगे रक्षा मंत्री ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर चलते हुए हमारे पीएम ने यह साफ कर दिया है यह नया भारत है जो सिर्फ अपने क्षेत्र में ही नहीं बल्कि सीमा पर जाकर भी आतंकवाद का मुंहतोड़ जवाब देने का सामर्थ्य और संकल्प रखता है।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के उरई

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर पुलिस ने फिरौती की मांग को

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : हिमाचल के शिमला जिले के रामपुर उपमंडल

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : वेनेजुएला में कुदरत का कहर थमने का

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : इटली में पंजाबी नौजवान की पुलिस हिरासत

|

|

|

गुड मॉर्निंग जी।आज है मशहूर गीतकार आरडी बर्मन का बर्थडे

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क