View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

खबरिस्तान नेटवर्क। नसीब वाले होते हैं जिनका सपना सच होता है और कुछ बदनसीब भी होते हैं जिनका सपना उनकी आंखों के सामने जल जाता है। ऐसा ही हुआ एक म्यूजिक प्रोड्यूसर के साथ जिसने वाईट न्यू ब्रांड फरारी 458 स्पाइडर की डिलीवरी करवाई और निकल गए अपनी पहली ड्राईव पर। मगर आधे घंटे बाद ही उसकी फरारी में आग लग गई।

घटना जापान के टोक्यो की एक सड़क पर हुई। जापानी म्यूजिक प्रोड्यूसर होन्कॉन ने दस साल तक पैसा जमा करके अपनी ड्रीम कार, फरारी 458 स्पाइडर खरीदी। 

बीती 16 अप्रैल को जापान के म्यूजिक प्रोड्यूसर होन्कॉन ने एक चमचमाती सफेद फरारी 458 स्पाइडर की डिलीवरी करवाई। इंडियन एक्सप्रेस ने द सन के हवाले से बताया कि डिलीवरी के बाद वो श्यूटो एक्सप्रेसवे पर पहली ड्राइव के लिए निकले थे। मूड फुल ऑन रॉकी-बाल्बोआ वाला। कार दौड़ाते अभी आधा घंटा भी नहीं बीता था कि उसमें से धुआं उठने लगा और देखते ही देखते उनकी फरारी धू-धू कर जल उठी।

होन्कॉन ने तुरंत कार साइड में लगाई, और बाहर निकल गए और फायर ब्रिगेड को फोन लगाया। 20 मिनट में फायर ब्रिगेड भी पहुंच गई और आग भी बुझ गई, लेकिन तब तक फरारी का हाल वैसा हो चुका था, जैसे दिवाली में फुलझड़ी का जलने के बाद होता है. सिर्फ सामने का बंपर बचा, बाकी सब जलकर खाक हो गया।  टोक्यो पुलिस मामले की जांच कर रही है।


बाद में होन्कॉन ने द सन को बताया,

“मुझे लगा, ये अब ब्लास्ट कर जाएगी। डर के मारे हालत खराब थी। मुझे यकीन है कि जापान में इस तरह की परेशानी का सामना करने वाला मैं अकेला व्यक्ति हूं.”

गनीमत बस ये रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन होन्कॉन का दिल? वो तो टूटकर बिखर गया! उन्होंने X पर अपनी आपबीती शेयर की, लिखा,

“मेरी फरारी डिलीवरी के एक घंटे बाद जल गई। शायद मैं जापान का इकलौता बदनसीब हूं, जिसके साथ ऐसा हुआ.”

होन्कॉन ये पोस्ट वायरल हो गया। अब तक 36 मिलियन से ज्यादा व्यूज! लोग ये देख शॉक्ड हो गए. कुछ ने सहानुभूति दिखाई, तो कुछ ने मजे लिए।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

वेनेजुएला में एक बार फिर आया भूकंपवेनेजुएला में कुदरत का

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर देहात पुलिस ने गैंगस्टर डोनी बल्ल

|

|

|

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : कनाडा बॉर्डर सर्विसेज एजेंसी (CBSA) ने जबरन

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में सोमवार 29 जून को सरकार

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : आम आदमी पार्टी के टिकट पर विधानसभा

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : शेर-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह की बरसी के

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के उरई

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क