खबरिस्तान नेटवर्क। नसीब वाले होते हैं जिनका सपना सच होता है और कुछ बदनसीब भी होते हैं जिनका सपना उनकी आंखों के सामने जल जाता है। ऐसा ही हुआ एक म्यूजिक प्रोड्यूसर के साथ जिसने वाईट न्यू ब्रांड फरारी 458 स्पाइडर की डिलीवरी करवाई और निकल गए अपनी पहली ड्राईव पर। मगर आधे घंटे बाद ही उसकी फरारी में आग लग गई।
घटना जापान के टोक्यो की एक सड़क पर हुई। जापानी म्यूजिक प्रोड्यूसर होन्कॉन ने दस साल तक पैसा जमा करके अपनी ड्रीम कार, फरारी 458 स्पाइडर खरीदी।
बीती 16 अप्रैल को जापान के म्यूजिक प्रोड्यूसर होन्कॉन ने एक चमचमाती सफेद फरारी 458 स्पाइडर की डिलीवरी करवाई। इंडियन एक्सप्रेस ने द सन के हवाले से बताया कि डिलीवरी के बाद वो श्यूटो एक्सप्रेसवे पर पहली ड्राइव के लिए निकले थे। मूड फुल ऑन रॉकी-बाल्बोआ वाला। कार दौड़ाते अभी आधा घंटा भी नहीं बीता था कि उसमें से धुआं उठने लगा और देखते ही देखते उनकी फरारी धू-धू कर जल उठी।
होन्कॉन ने तुरंत कार साइड में लगाई, और बाहर निकल गए और फायर ब्रिगेड को फोन लगाया। 20 मिनट में फायर ब्रिगेड भी पहुंच गई और आग भी बुझ गई, लेकिन तब तक फरारी का हाल वैसा हो चुका था, जैसे दिवाली में फुलझड़ी का जलने के बाद होता है. सिर्फ सामने का बंपर बचा, बाकी सब जलकर खाक हो गया। टोक्यो पुलिस मामले की जांच कर रही है।
フェラーリ納車して1時間後に燃え果てました。
こんなトラブル体験するの日本中で俺一人だと思う。 https://t.co/USsOVQHsyW pic.twitter.com/zlKeQwIEpM— ほんこん (@Niatan_2525) April 16, 2025
बाद में होन्कॉन ने द सन को बताया,
“मुझे लगा, ये अब ब्लास्ट कर जाएगी। डर के मारे हालत खराब थी। मुझे यकीन है कि जापान में इस तरह की परेशानी का सामना करने वाला मैं अकेला व्यक्ति हूं.”
गनीमत बस ये रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन होन्कॉन का दिल? वो तो टूटकर बिखर गया! उन्होंने X पर अपनी आपबीती शेयर की, लिखा,
“मेरी फरारी डिलीवरी के एक घंटे बाद जल गई। शायद मैं जापान का इकलौता बदनसीब हूं, जिसके साथ ऐसा हुआ.”
होन्कॉन ये पोस्ट वायरल हो गया। अब तक 36 मिलियन से ज्यादा व्यूज! लोग ये देख शॉक्ड हो गए. कुछ ने सहानुभूति दिखाई, तो कुछ ने मजे लिए।