खबरिस्तान नेटवर्क: चीन के उत्तरी शहर लियाओनिंग में आज एक रेस्तरां में भयानक आग लग गई। इस दौरान 22 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और बाकी 3 लोग घायल हो गए हैं। यह खतरनाक हादसा आज दोपहर के समय में हुआ। इस दौरान रेस्तरां में काफी लोग मौजूद थे। चीन के अधिकारियों ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि आग लगने के कारण अभी पता नहीं चल पाया है और इसकी जांच चल रही है। आग दोपहर के थोड़ी देर बाद लगी और बहुत तेजी के साथ पूरे रेस्तरां में फैल गई।
22 people dead and 3 injured after a #fire broke out at a restaurant near a resettlement housing complex in Liaoyang, #Liaoning Province. The investigation is ongoing. #China pic.twitter.com/AfFQ2zPS12
— Shanghai Daily (@shanghaidaily) April 29, 2025
मौके पर पहुंची गाड़ियां
इस घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची। उन्होंने पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरु किया। घटनास्थल से कुछ वीडियो भी सामने आई है इसमें यह देखा जा सकता है कि दो या तीन मंजिला इमारत की खिड़कियां और दरवाजों से भयंकर आग की लपटें निकल रही थी। लोग मदद के लिए भी चिल्ला रहे थे और पास की सड़कों पर काफी अफरा-तफरी मची। स्थानीय प्रशासन के अनुसार, घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है और उनकी हालत पर भी नजर रखी जा रही है। मृतकों के शवों की पहचान की जा रही है और इसकी सूचना उनके परिवार वालों को भी दे दी गई है।
आस-पास के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को किया गया अलर्ट
अधिकारियों ने कहा कि घटना की गंभीरता को देखते हुए एक खास जांच दल भी बनाया गया है। यह आग लगने के कारणों की गहनता से जांच करेगा। इसी के साथ आस-पास के बाकी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को भी अलर्ट कर दिया है। सुरक्षा उपायों को भी सख्त किया जा रहा है। इस घटना के बाद एक बार फिर चीन में सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षा मानकों को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।