View All Topics

ਵਿਕਰੇਤਾ ਤੋਂ ਇਸ਼ਤਿਹਾਰ

View All Topics

Test News

Search Based Ads

ਖਬਰਿਸਤਾਨ ਨੈੱਟਵਰਕ

ਸਟੋਰੀਜ਼ ਦੇਖੋ

खबरिस्तान नेटवर्क: भारत और अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के द्वारा लगाए गए उस दावे को खारिज कर दिया है जिसमें उसने कहा था कि भारत ने अफगान क्षेत्र पर मिसाइल हमला किया है। इस दावे को दोनों देशों ने झूठा, बेबुनियाद और भ्रामक बता दिया है। 

इसमें कोई भी सच्चाई नहीं है 

अफगानिस्तान की तालिबान सरकार के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता इनायतुल्लाह खावरिजमी ने हुर्रियत रेडियो से बात करते हुए यह कहा है कि हम पाकिस्तान के इस दावे को पूरी तरह से खारिज करते हैं कि भारत ने अफगान क्षेत्र पर मिसाइल हमला किया है। इसमें कोई भी सच्चाई नहीं है। खावरिजमी ने यह साफ किया है कि अफगानिस्तान की ओर से ऐसी कोई भी गतिविधि की पुष्टि नहीं हुई है और यह दावा क्षेत्रीय स्थिरता को भंग करने की एक साजिश प्रतीत होती है। भारत सरकार ने इस दावे को निराधार बताया है उन्होंने कहा है कि यह पाकिस्तान की एक और कोशिश है जिससे वह अंतरराष्ट्रीय समुदाय का ध्यान भटकाना चाहता है। 

पाकिस्तान ने किया था यह दावा 

पाकिस्तानी सेना ने दावा किया है कि भारत ने अफगानिस्तान में मिसाइल हमला किया है जिनका मकसद पूरे इलाके को अस्थिर करना है। पाकिस्तानी एयरफोर्स ने अफगानिस्तान में गिरी भारतीय मिसाइल के सबूत होने का दावा भी किया है। पाकिस्तान के बड़े राजनेताओं, एजेंसियों और मंत्रियों ने भी इस अफवाह को आगे बढ़ाया है। पाकिस्तान के इस दावे के बाद भारत के विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा है कि अफगान लोग अच्छी तरह से जानते हैं कि उनके असली दुश्मन कौन हैं।  भारतीय विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने पाकिस्तान के इस दावे को पूरी तरह से झूठा और हास्यास्पद बताया है। भारत का कहना है कि पाकिस्तान भारत के खिलाफ अफवाहों का सहारा ले रहा है।

Interest Based Ads

|

|

Read this news in :

|

ਜ਼ਰੂਰ ਪੜ੍ਹੋ

इन्हें न भूलें:

|

|

|

वेनेजुएला में एक बार फिर आया भूकंपवेनेजुएला में कुदरत का

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : जालंधर देहात पुलिस ने गैंगस्टर डोनी बल्ल

|

|

|

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : कनाडा बॉर्डर सर्विसेज एजेंसी (CBSA) ने जबरन

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : पंजाब में सोमवार 29 जून को सरकार

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : आम आदमी पार्टी के टिकट पर विधानसभा

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : शेर-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह की बरसी के

|

|

|

ख़बरिस्तान नेटवर्क : उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के उरई

सूचित रहें: हमारा ऐप डाउनलोड करें

खोज-आधारित विज्ञापन

शेयर बाज़ार

NIFTY 50.Live - Live Chart, Live Stock Market News, Live Chart Analysis, International Charts

मौसम

More forecasts: 30 day forecast Orlando

आज का राशिफल

ख़बरिस्तान नेटवर्क