ख़बरिस्तान नेटवर्क : तजाकिस्तान के बाद अब पाकिस्तान में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके महसूस होने के बाद पाकिस्तान में अफरा-तफरी मच गई और लोगों अपने घरों और दफ्तरों से बाहर आ गए। भूकंप की तीव्रता 5.8 मापी गई है तो वहीं कश्मीर घाटी में भी झटके महसूस किए गए हैं।
People on the street after 5.8 earthquake that was felt in Islamabad, Pakistan pic.twitter.com/8syXHLx2I9
— Disasters Daily (@DisastersAndI) April 12, 2025
People gathered on the streets after a 5.2 magnitude earthquake shook chach uazro, Pakistan. The unexpected tremors caused widespread fear, leading many to leave buildings and remain outdoors for safety. #Earthquake #Islamabad #زلزلہ pic.twitter.com/FIrRx9TPdH
— Weather Monitor (@WeatherMonitors) April 12, 2025
A magnitude 5.5 #earthquake just happened in Pakistanpic.twitter.com/eydgqc1lyC https://t.co/07zyevTzUb
— Hydrau | Earthly Insights (@Hydrau_) April 12, 2025
तजाकिस्तान में भी सुबह-सुबह आया भूकंप
तजाकिस्तान में भी सुबह-सुबह भूकंप के झटके महसूस हुए। भूकंप मापने वाले एजेंसी के मुताबिक रिक्टर स्केप पर इसकी तीव्रता 4.2 रही। भूकंप का केंद्र जमीन के अंदर 110 किलोमीटर की गहराई में था। झटके महसूस होने के बाद तुरंत लोग अपने घरों से बाहर निकले।
म्यांमार में भूकंप से 2,700 से ज्यादा लोगों की मौत
आपको बता दें कि म्यांमार में 28 मार्च को 7.7 तीव्रता का विनाशकारी भूकंप आया था। इस भूकंप में अब तक 2,700 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों लोग घायल हुए हैं। यह भूकंप इतना शक्तिशाली था कि बैंकॉक से लेकर भारत के दिल्ली-एनसीआर तक इसके झटके महसूस किए गए। भूकंप का असर सिर्फ म्यांमार तक सीमित नहीं रहा। थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में भी इसका प्रभाव देखने को मिला, जहां एक इमारत गिरने से कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई।