ख़बरिस्तान नेटवर्क : हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को पुलिस ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी को देश की गुप्त सूचनाएं शेयर करने के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। ज्योति ट्रैवल विद जो नाम का यूट्यूब चैनल चलाती है। इसके साथ ही हरियाण व पंजाब के अलग-अलग जगहों से जासूसी के मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
2023 में गई थी पाकिस्तान घूमने
ये हैं यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा
ज्योति को Pakistan के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
रिपोर्ट बताती है कि ज्योति 2023 में कमीशन के ज़रिए पाकिस्तान गई। वहां उसने पाक हाई कमीशन के कर्मचारी दानिश से नज़दीकी रिश्ते बने और कई ख़ुफ़िया जानकारियाँ साझा कीं। pic.twitter.com/bC0ZEZ5QL2
— Govind Pratap Singh | GPS (@govindprataps12) May 17, 2025
बताया जा रहा है कि ज्योति मल्होत्रा साल 2023 में पाकिस्तान की घूमने गई थी। इस दौरान ही उसकी मुलाकात पाकिस्तान के हाई कमीशन के अधिकारी एहसा-उर-रहीम उर्फ दानिश के साथ हुई थी। जिसके बाद दोनों के बीच काफी गहरे संबंध बन गए थे। दानिश के जरिए ज्योति पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के एजेंट्स से मिली। जिसके बाद उसने एजेंट का नाम अपने फोन में जट्ट रंधावा के नाम से सेव किया।
वॉट्सएप, टेलीग्राम पर करते थे बात
पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को गिरफ्तार किया गया.
ज्योति मल्होत्रा का एक वीडियो 👇 pic.twitter.com/Jyy0SDA120
— Ranvijay Singh (@ranvijaylive) May 17, 2025
जांच में सामने आया है कि ज्योति मल्होत्रा इन एजेंट्स के साथ वॉट्सएप, टेलीग्राम और स्नैपचैट जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बात कर रही थी। वह अपने ब्लॉग में पाकिस्तान के फेवर में सोशल मीडिया पर अच्छी बातें करती थी और उसके साथ ही भारत की संवेदनशील जानकारियां भी शेयर कर रही थी।
ज्योति ही इकलौती नहीं हैं जो पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियों को जानकारी साझा कर रही थी। इसमें पंजाब के मलेरकोटला की 32 साल की गजाला भी शामिल है। वह दानिश के साथ वित्तीय लेन-देन में शामिल थी और वीजा प्रोसस में मदद कर रही थी। इसके अलावा यामीन मोहम्मद, देविंदर सिंह ढिल्लों और अरमान नाम के मुस्लिम युवक को अरेस्ट किया है।